रायपुर में आगामी त्यौहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा के लिए चाकूबाजों पर नकेल कसने का अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के चाकूबाजों और अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व और समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थानों प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रहने वाले 400 […]
Category: chhattisgarh
रायपुर: राज्य सरकार ने 106 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए!
छत्तीसगढ़ सरकार ने 106 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, तबादला हुए अधिकारी को 7 दिनों में अपनी निर्धारित पोस्टिंग में जॉइनिंग देनी होगी। कलेक्टरों को स्थानांतरित तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की रिलीविंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह तबादला राज्य में राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए किया गया है।
चंदखुरी: मुनगेसर में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन, नवयुवक श्रद्धा गणेशोत्सव समिति ने की तैयारी!
रायपुर के चंदखुरी के मुनगेसर गांव में नवयुवक श्रद्धा गणेशोत्सव समिति द्वारा भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 15 सितंबर को रात्रि 8 बजे से बजरंग चौंक शीतला मंदिर के पास मुनगेसर (नगर पंचायत चंदखुरी) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज शर्मा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), विवेक सोनी (श्री सालासर ज्वेलर्स) होंगे, अध्यक्षता दिनेश ठाकुर (जनपद सदस्य) करेंगे। विशिष्ट अतिथि में ललित कृष्णा वर्मा (जिला पंचायत सदस्य), जवा […]
भिलाई: नेशनल हाईवे से लगे शोरूम और स्टील ट्रेडर्स की दुकानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, निगम ने दिखाई सख्ती!
भिलाई निगम ने नेशनल हाईवे से लगे शोरूम और स्टील ट्रेडर्स की दुकानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। निगम से मिली जानकारी के अनुसार, मदर टेरेसा नगर में जोन कार्यालय के समीप स्थित हुंडई शोरूम पर अतिक्रमण हटाया गया। शोरूम ने आबंटित क्षेत्र पर निर्माण करने के अलावा रोड पर अतिक्रमण कर गाड़ियों की पार्किंग भी की जा रही थी। शोरूम तक जाने के लिए लंबा-चौड़ा पाथवे भी बना लिया गया था। जोन के राजस्व अधिकारी अनिल मेश्राम ने तोड़फोड़ दस्ता के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को खाली करवाया और संबंधित को चेतावनी दी कि उपरोक्त […]
बस्तर: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई! 113 किलो गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल!
बस्तर जिले की पुलिस ने छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 किलो गांजा जब्त किया है। गांजे की कीमत लगभग 11 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने 2 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लाया जा रहा है और सीजी बॉर्डर पार कर अन्य राज्य ले जाया जाएगा। इस सूचना के आधार […]
बिलासपुर: रतनपुर के महामाया मंदिर कॉरिडोर का होगा भव्य विकास, अयोध्या, काशी और महाकाल की तर्ज पर!
छत्तीसगढ़ के आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री तोखन साहू ने रतनपुर के महामाया मंदिर कॉरिडोर को भव्य रूप देने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है। मंत्री ने अयोध्या, काशी और महाकाल में हुए स्मारकीय विकासों की तर्ज पर ग्यारहवीं शताब्दी के महामाया मंदिर के लिए भी इसी तरह के परिवर्तन का संकल्प लिया है। साहू ने 13 सितंबर, 2024 को निर्माण भवन में राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम (एनबीसीसी) के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई। बैठक में एनबीसीसी के सीएमडी के.पी. महादेवस्वामी, सीजीएम आर.एन. शिना ने मंत्री को विस्तृत योजना के बारे में जानकारी दी। साहू ने कहा, “हमारा लक्ष्य इस पवित्र […]
रायपुर: शांति एचपी गैस एजेंसी में बड़ा खेल! स्टॉफ ने पैसे और सिलेंडर गायब किए, एजेंसी संचालक कर रहे हैं अनदेखी!
रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित शांति एचपी गैस एजेंसी में एक बड़ा खेल सामने आया है। यहां काम करने वाले गोडाउन इंचार्ज भागवत पांडे ने कई लोगों से नए गैस सिलेंडर, सिलेंडर रिफिलिंग समेत अन्य नाम पर पैसे लिए हैं। कुछ लोगों को पैसे लेने की जानकारी लिखित में दी गई थी, तो कुछ को बिना लिखित में। लेकिन अब भागवत पांडे फरार है और एजेंसी संचालक पीड़ितों की कोई […]
मुंगेली: 7 लाख की ठगी कांड का खुलासा! अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग गिरफ्तार, दुबई से चलता था ऑपरेशन!
मुंगेली में पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जिसे आंध्रप्रदेश और तेलंगाना पुलिस ढूंढ रही थी। गिरफ्तार आरोपी अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का सदस्य है और दुबई से इस गिरोह का ऑपरेशन चलाया जाता है। मुंगेली जिले के लोरमी निवासी एक सेवानिवृत्त बीएमओ ने शिकायत की थी कि 6 सितंबर 2024 को कुछ लोगों ने व्हॉटस्अप वीडियो कॉल कर खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी बताकर डरा-धमका कर 7 लाख 36 हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस […]
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री साय ने आईएएस अधिकारियों से की अपील, “जनता की सेवा में समर्पित रहें, टीम भावना से काम करें”
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएएस अधिकारियों पर शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी रहती है। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों और राजनेताओं का जीवन बहुत कुछ एक जैसा होता है। दोनों का उद्देश्य जनसेवा ही रहता है। मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारियों को समर्पित सेवा करने और जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें टीम भावना से मिलकर काम […]
रायपुर: मुख्यमंत्री के सुशासन का नतीजा! एक फोन कॉल पर जिला प्रशासन ने तुरंत डीजे बंद कराया, शिकायतकर्ता ने जताई खुशी
रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन का एक और उदाहरण सामने आया है। बीरगांव के राजेंद्र नगर निवासी संजय लकड़ा ने कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर में फोन करके गणेश पंडाल में तेज आवाज और निर्धारित समय से ज़्यादा होने के बाद भी डीजे बजाने की शिकायत की। जिला प्रशासन की टीम को तुरंत इस मामले की जानकारी दी गई और टीम को मौके पर भेजा गया। जिला प्रशासन की टीम ने गणेश पंडाल पहुंचकर डीजे बंद कराया और संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की। कलेक्टर डाॅ. […]
