दंतेवाड़ा के थाना किरंदुल क्षेत्र में सीआईएसएफ की गश्त टीम ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन किलोग्राम वजनी प्रेशर आइईडी का पता लगाया और उसे निष्क्रिय कर दिया।
इससे फोर्स को नुकसान पहुंचाने का नक्सल प्रयास विफल हो गया।
सीआईएसएफ का गश्ती दल अपने रुटीन गश्त पर था, तभी लोहागांव जाने वाले रास्ते पर जमीन में दबा हुआ इलेक्ट्रिक वायर दिखाई दिया।
इसकी सूचना थाना प्रभारी किरंदुल को दी गई, जिन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।
बम डिस्पोजल स्क्वाड टीम दंतेवाड़ा ने मौके पर जाकर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी को सुरक्षित तरीके से सर्चिंग की, जिससे तीन किलोग्राम वजनी प्रेशर आइईडी बरामद हुआ।
बीडीएस ने सतर्कतापूर्वक आइईडी को निष्क्रिय कर दिया।
यह घटना नक्सलियों के विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल करके फोर्स को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे को नाकाम करने का एक और उदाहरण है।
सीआईएसएफ की गश्ती टीम और बम डिस्पोजल स्क्वाड की जागरूकता और समय पर कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार