WhatsApp Group

छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम बारिश का दौर, सरगुजा संभाग में 5 दिनों तक येलो अलर्ट!
छत्तीसगढ़ में फिर झमाझम बारिश का दौर, सरगुजा संभाग में 5 दिनों तक येलो अलर्ट!

रायपुर – छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मंगलवार को कई जगहों पर हुई तेज बारिश के बाद आज से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सरगुजा संभाग के जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, बगीचा, बागबहार, अंबिकापुर, बैकुंठपुर और मनेंद्रगढ़ जिले शामिल हैं।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र है बारिश का कारण

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र और हलचल के कारण सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 21 से 25 अगस्त तक प्रदेश में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।

बीजापुर में सबसे ज्यादा, सरगुजा में सबसे कम बारिश

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जून 2024 से अब तक राज्य में 806.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा 1740.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 440.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें  श्याम बिहारी जायसवाल की जे.पी. नड्डा से अपील: छत्तीसगढ़ को चाहिए चार नए मेडिकल कॉलेज

राज्य के अन्य जिलों में भी अच्छी बारिश

सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, बिलासपुर, मुंगेली, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, कोरबा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, दुर्ग, कबीरधाम, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बालोद, बेमेतरा, बस्तर, कोण्डागांव, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *