WhatsApp Group

एमसीबी: कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश, ग्रामीण विकास पर जोर
एमसीबी: कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश, ग्रामीण विकास पर जोर

एमसीबी में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने आज जिला कार्यालय सभा कक्ष में समय-सीमा की बैठक में जिला अधिकारियों के कार्यों की विभागवार समीक्षा की।

उन्होंने सभी विभागों से हाई कोर्ट से लंबित प्रकरणोंविभागीय महत्वपूर्ण पत्रोंकलेक्टर कांफ्रेंस की जानकारीपिछले शिविर के लंबित मुद्दोंडीएमएफ कार्यों की प्रगतिजन शिकायतोंजन चौपाल और पीएम पोर्टल की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले के भरतपुर ब्लॉक में आधारभूत आवश्यकताओं की सूची बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से कमजोर पिछड़े जनजातिय समूह के लिए ट्राइबल सब प्लान के अनुसार कार्यों की सूची तैयार करने और ग्राम पंचायतों में कार्यों को पूर्णता के लिए सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी लेते हुए तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक को पटवारियों के माध्यम से ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिवों के द्वारा सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें  बस्तर: कोलावल बालिका आश्रम में फूड पॉइजनिंग से छात्रा की मौत, कई बच्चे बीमा

कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को अपने जनपदों में नये अमृत सरोवर का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने हितग्राही मूलक विभागों को समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा।

राशन कार्ड के नवीनीकरण के कार्यों में तेजी लानेसमिति, उपार्जन केंद्र, पंचायत और गांवों की सूची तैयार करने और समाज कल्याण विभाग द्वारा निराश्रित निधि से उपकरण खरीदी की जानकारी मण्डी से अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

जल जीवन मिशन के तहत 20 प्रतिशत भुगतान रोकनेमनेंद्रगढ और चिरमिरी में राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि की जानकारी लेने के भी निर्देश दिए गए।

मसाहती ग्रामों के सर्वे में आ रही समस्याओं के निराकरण के संबंध में अपर कलेक्टर द्वारा राजस्व अधिकारियों और भू-अभिलेख अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

अपर कलेक्टर अनिल सिदार ने जिले के सभी एसडीएम, राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को मसाहती ग्रामों के सर्वे के संबंध में फील्ड में आ रही समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित 25 पुलिसकर्मी होंगे राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, Complete List

अपर कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक और पटवारियों को सर्वे का काम पूरा करने और प्रारंभिक प्रकाशन के निर्देश दिए।

असर्वेक्षित गांवों की जानकारी तैयार करने और विभिन्न विभागों के कार्यालय के लिए भूमि आबंटन की कार्यवाही लंबित होने पर जिला अधिकारियों को नियमानुसार भूमि का चिन्हांकन, नक्शा, खसरा और चौहदी तैयार करने और प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

नगर पालिका सीएमओ मनेंद्रगढ़ और नगर पंचायत खोंगापानी को आवारा मवेशियों के पालकों पर जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी नगर पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम में वार्डवार आवारा पशुओं पर जुर्माना की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम प्रवीण कुमार भगत, लिंगराज सिदार, विजयेंद्र सारथी, सभी तहसीलदार, सभी जनपद सीईओ, सभी नगर पंचायत सीएमओ सहित जिला अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने ग्रामीण विकास पर विशेष जोर दिया और अधिकारियों को कार्यक्षमता और समय सीमा का पालन करने के लिए निर्देशित किया।

इसे भी पढ़ें  रायपुर: धरसींवा में अवैध कबाड़ संचालन पर पुलिस की कार्रवाई!

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *