WhatsApp Group

मुख्यमंत्री साय ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को किया नमन
मुख्यमंत्री साय ने डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को किया नमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 15 अक्टूबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए श्री साय ने कहा कि डॉ. कलाम के नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की।

उन्होंने देश के अंतरिक्ष अनुसंधान और रक्षा अनुसंधान कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी। उनके प्रयासों से भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय पहचान हासिल की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बचपन में कठिन परिस्थितियों के बावजूद डॉ. कलाम ने अभूतपूर्व सफलता हासिल की और भारत के सर्वाेच्च पद तक पहुंचे। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने युवाओं को सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी युवा पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। उन्होंने अपने फौलादी इरादों और सहज स्वभाव से लोगों के दिलों में अपनी अमिट जगह बनाई है।

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में घायल स्कूली बच्चों के त्वरित और बेहतर उपचार के दिए निर्देश

डॉ. कलाम का जीवन हमारे लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उनका व्यक्तित्व, उनका दृढ़ संकल्प, और उनके विचार हमें आज भी प्रेरित करते हैं। हम उन्हें और उनके योगदान को हमेशा याद रखेंगे।