WhatsApp Group

नर्सिंग का पेशा मानवीय सेवा का सबसे बड़ा क्षेत्र है: लक्ष्मी राजवाड़े
नर्सिंग का पेशा मानवीय सेवा का सबसे बड़ा क्षेत्र है: लक्ष्मी राजवाड़े

छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के सोनवाही स्थित मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज में आयोजित लैंप लाइटिंग कार्यक्रम में कहा कि नर्सिंग का पेशा मानवीय सेवा का सबसे बड़ा क्षेत्र है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ का स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनके बिना चिकित्सा सेवा की कल्पना नहीं की जा सकती है।

अपनी बातों में मंत्री ने सभी छात्राओं को समाज हित में बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित किया और उन्हें मानव सेवा, दृढ़ता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भावना रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नर्सिंग छात्रों को मरीजों की सेवा पूरी निष्ठा एवं सेवाभाव से करनी चाहिए।

राजवाड़े ने आगे कहा, “आप सभी अपने व्यवहार और अपने दायित्व को बेहतर समझते हैं, इसलिए समाज हित में बेहतर सेवा देते हैं।”

इस कार्यक्रम में सिविल सर्जन सह मेडिकल सुप्रीटेडेंट जिला अस्पताल अम्बिकापुर जिला सरगुजा, श्रीमति तृप्ति सोनी प्राचार्या शासकीय नर्सिंग कालेज अम्बिकापुर सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थीं।

इसे भी पढ़ें  पढ़ाई तुंहर द्वार योजना के सफल क्रियान्वयन पर कलेक्टर ने विडियो कॉल पर चर्चा