WhatsApp Group

नकली होलोग्राम मामले में अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी की रायपुर लाने की तैयारी, ईडी ने जारी किया प्रोडक्शन वारंट
नकली होलोग्राम मामले में अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी की रायपुर लाने की तैयारी, ईडी ने जारी किया प्रोडक्शन वारंट

केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नकली होलोग्राम मामले में मेरठ जेल में बंद शराब व्यापारी अनवर ढेबर और पूर्व आबकारी अधिकारी अरुणपति त्रिपाठी को रायपुर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उत्तर प्रदेश पुलिस को भेजा गया है। हालांकि, अनवर और अरुणपति के वकीलों ने इस वारंट के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। ईडी केवल हाईकोर्ट के निर्णय के बाद ही उन्हें रायपुर लाने की कार्रवाई कर सकेगी।

ज्ञात हो कि अनवर और अरुणपति वर्तमान में मेरठ जेल में न्यायिक रिमांड पर हैं, जबकि उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने इस मामले में तीन अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है। ईडी ने छत्तीसगढ़ में कई लोगों से पूछताछ की है और अनवर तथा अरुणपति से प्राप्त जानकारी की पुष्टि करना चाहती है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, हाईकोर्ट के आदेश के बिना उन्हें रायपुर लाना संभव नहीं है। यूपी पुलिस द्वारा चालान पेश करने के बाद ही यह प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जिसमें एक से डेढ़ महीने का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें  बीजापुर: पुलिस ने पकड़ी अवैध राशन सामग्री की बड़ी खेप, ट्रक चालक गिरफ्तार

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *