WhatsApp Group

रायपुर: पुलिस ने ROYAL CASTLE होटल में मारी छापा, अवैध शराब बरामद!
रायपुर: पुलिस ने ROYAL CASTLE होटल में मारी छापा, अवैध शराब बरामद!

रायपुर की पुलिस ने राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में स्थित ROYAL CASTLE होटल में देर रात छापामार कार्रवाई की है! पुलिस को लंबे समय से होटल में अवैध रूप से और चोरी-छिपे तरीके से ग्राहकों को शराब पिलाए जाने की सूचना मिल रही थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल पर छापा मारा।

छापे के दौरान पुलिस को लाखों की शराब बरामद हुई है! पुलिस ने होटल के बार मालिक मनदीप सिंह बग्गा पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना आबकारी लाइसेंस के चल रहे इस बार पर पुलिस ने अवैध शराब पार्टी पर रोक लगा दी है।

यह कार्रवाई रायपुर में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है! पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से उन लोगों को सबक मिलेगा जो अवैध गतिविधियों में शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें  उसना चावल न लेकर हमें परेशान कर रही केंद्र सरकार: सीएम बघेल

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *