Posted inchhattisgarh, Raipur / रायपुर

स्वच्छता का त्यौहार: छत्तीसगढ़ में “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा!

छत्तीसगढ़ के सभी शहरों में 14 सितंबर से 1 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान, “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता” की थीम पर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। राज्य सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं/पंचायतों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। आप सभी को पता […]

Posted inchhattisgarh, Raipur / रायपुर

रायपुर: होटल के पास नाले में बंदूकों की गोलियों का बड़ा जखीरा मिला, पुलिस में हड़कंप!

रायपुर में होटल वीडब्ल्यू कैन्यन के सामने नाले में बंदूक की 70 गोलियाँ मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये गोलियाँ इंसास और एलएमजी जैसे राइफल में इस्तेमाल होती हैं। तेलीबांधा पुलिस ने गोलियाँ को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम फुंडहर में होटल के सामने छोकरा नाले में मछली पकड़ने वाले बच्चों को एक बिनडोरी (पाउच) में और खुले हुए कुछ कारतूस मिले। पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से कुल 84 कारतूस और दो खाली खोखा बरामद किया गया। […]

Posted inchhattisgarh, Raipur / रायपुर

रायपुर पुलिस अलर्ट: त्यौहारों के मौसम में अपराधों पर रोकथाम के लिए चाकूबाजों पर नकेल कसने का अभियान!

रायपुर में आगामी त्यौहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा के लिए चाकूबाजों पर नकेल कसने का अभियान शुरू किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के चाकूबाजों और अपराधिक तत्वों की चेकिंग कर उन पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व और समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थानों प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रहने वाले 400 […]

Posted inchhattisgarh, Raipur / रायपुर

रायपुर: राज्य सरकार ने 106 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए!

छत्तीसगढ़ सरकार ने 106 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, तबादला हुए अधिकारी को 7 दिनों में अपनी निर्धारित पोस्टिंग में जॉइनिंग देनी होगी। कलेक्टरों को स्थानांतरित तहसीलदार और नायब तहसीलदारों की रिलीविंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह तबादला राज्य में राजस्व प्रशासन को सुदृढ़ करने के लिए किया गया है।

Posted inchhattisgarh, Raipur / रायपुर

चंदखुरी: मुनगेसर में भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन, नवयुवक श्रद्धा गणेशोत्सव समिति ने की तैयारी!

रायपुर के चंदखुरी के मुनगेसर गांव में नवयुवक श्रद्धा गणेशोत्सव समिति द्वारा भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार, 15 सितंबर को रात्रि 8 बजे से बजरंग चौंक शीतला मंदिर के पास मुनगेसर (नगर पंचायत चंदखुरी) में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पंकज शर्मा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), विवेक सोनी (श्री सालासर ज्वेलर्स) होंगे, अध्यक्षता दिनेश ठाकुर (जनपद सदस्य) करेंगे। विशिष्ट अतिथि में ललित कृष्णा वर्मा (जिला पंचायत सदस्य), जवा […]

Posted inchhattisgarh, Raipur / रायपुर

रायपुर: शांति एचपी गैस एजेंसी में बड़ा खेल! स्टॉफ ने पैसे और सिलेंडर गायब किए, एजेंसी संचालक कर रहे हैं अनदेखी!

रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित शांति एचपी गैस एजेंसी में एक बड़ा खेल सामने आया है। यहां काम करने वाले गोडाउन इंचार्ज भागवत पांडे ने कई लोगों से नए गैस सिलेंडर, सिलेंडर रिफिलिंग समेत अन्य नाम पर पैसे लिए हैं। कुछ लोगों को पैसे लेने की जानकारी लिखित में दी गई थी, तो कुछ को बिना लिखित में। लेकिन अब भागवत पांडे फरार है और एजेंसी संचालक पीड़ितों की कोई […]

Posted inchhattisgarh, Raipur / रायपुर

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री साय ने आईएएस अधिकारियों से की अपील, “जनता की सेवा में समर्पित रहें, टीम भावना से काम करें”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ आईएएस एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आईएएस अधिकारियों पर शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी रहती है। उन्होंने कहा कि आईएएस अधिकारियों और राजनेताओं का जीवन बहुत कुछ एक जैसा होता है। दोनों का उद्देश्य जनसेवा ही रहता है। मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारियों को समर्पित सेवा करने और जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें टीम भावना से मिलकर काम […]

Posted inchhattisgarh, Raipur / रायपुर

रायपुर: मुख्यमंत्री के सुशासन का नतीजा! एक फोन कॉल पर जिला प्रशासन ने तुरंत डीजे बंद कराया, शिकायतकर्ता ने जताई खुशी

रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन का एक और उदाहरण सामने आया है। बीरगांव के राजेंद्र नगर निवासी संजय लकड़ा ने कलेक्टोरेट स्थित जनसमस्या निवारण काॅल सेंटर में फोन करके गणेश पंडाल में तेज आवाज और निर्धारित समय से ज़्यादा होने के बाद भी डीजे बजाने की शिकायत की। जिला प्रशासन की टीम को तुरंत इस मामले की जानकारी दी गई और टीम को मौके पर भेजा गया। जिला प्रशासन की टीम ने गणेश पंडाल पहुंचकर डीजे बंद कराया और संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई की। कलेक्टर डाॅ. […]

Posted inchhattisgarh, Raipur / रायपुर

त्तीसगढ़ स्कूलों में अवकाश की घोषणा: दशहरा और दीपावली में 6-6 दिन की छुट्टी, गर्मी की छुट्टियां 46 दिन की!

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अवकाश की घोषणा कर दी है। इस साल स्कूलों में कुल 64 दिन की छुट्टी होगी। दशहरा में 6 दिन की छुट्टी 7 से 12 अक्टूबर तक, दीपावली में 6 दिन की छुट्टी 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक और शीतकालीन अवकाश 23 से 28 दिसंबर तक रहेगा। गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून 2025 तक 46 दिन की होंगी। यह अवकाश शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं और डीएड/बीएड/एमएड कॉलेजों में दिए जाएंगे।  

Posted inchhattisgarh, Baloda Bazar / बलौदा बाजार, Raipur / रायपुर

रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने किया 16 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन, रायपुर व बलौदा बाजार का होगा कायाकल्प!

रायपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर और बलौदा बाजार में कुल 16 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा, “रायपुर संसदीय क्षेत्र मेरा घर है और इसका विकास मेरी प्राथमिकता भी है और जिम्मेदारी भी है।” रायपुर में, उन्होंने भाठागांव स्थित बी.एस.यू.पी. कॉलोनी (एच.पीएल.) में 336.65 लाख रुपए की लागत से बिल्डिंग ब्लॉक एवं नाली की मरम्मत एवं संधारण कार्य, 17 लाख रुपए से सामुदायिक […]