रायपुर में विजयदशमी के पावन पर्व पर, SSP डॉ संतोष सिंह ने शस्त्र पूजा की, जो अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करके माता सीता को उसके चुंगल से आजाद कराया था।
विजयदशमी, जिसे दशहरा भी कहा जाता है, हर साल 10 दिनों के दुर्गा पूजा उत्सव का अंतिम दिन होता है। इस साल दशहरा 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को मनाया जा रहा है।
इस दिन रावण दहन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रावण का दहन बुराई, अहंकार, और नकारात्मकता को दूर करने की प्रतीक माना जाता है।
दशहरा के दिन, शस्त्र पूजन के अलावा, शमी पूजन और अपराजिता पूजन भी किया जाता है। शमी का पेड़ शक्ति, साहस और विजय का प्रतीक है, जबकि अपराजिता फूल बुरी नजर से बचाव का प्रतीक है।
विजयदशमी का त्योहार भारत में खुशी और उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन लोग नए कपड़े पहनते हैं, अपने घरों को सजाते हैं, और अपने प्रियजनों के साथ समय बिताते हैं।
फोटो: ज़ाकिर घुरसेना