बलरामपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भ्रष्टाचार का कलह सामने आया है। यहां के राजपुर वन परिक्षेत्र के एक वनरक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि वनरक्षक ने जब्त किए गए एक ट्रैक्टर को छोड़ने के एवज में डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी।
ओकरा बीट के अमदरी वन भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया था। इस ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए वनरक्षक ने डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी, बाद में सौदा 60 हजार रुपये में तय हुआ।
ग्रामीणों ने बनाया वीडियो
पैसे लेनदेन के दौरान ग्रामीणों ने चुपके से वनरक्षक का वीडियो बना लिया। इसके बाद मामले की शिकायत कलेक्टर, डीएफओ और थाना प्रभारी से की गई है।
जांच में जुटा वन विभाग
वनपरिक्षेत्राधिकारी महाजन साहू ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एसडीओ फारेस्ट मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला प्रायोजित लग रहा है। हालांकि, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार