WhatsApp Group

रायगढ़। राजीव गांधी शिक्षा मिशन रायगढ़ (समग्र शिक्षा) द्वारा विकास खण्ड के दूरस्थ क्षेत्रों से आये दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगतावार बच्चों का परीक्षण किया गया। परीक्षण में रायगढ़ से आये फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. खुशबू साहू एवं स्पीच थैरेपिस्ट कु.प्रतिभा गवेल के द्वारा 16 बच्चों को उनके समस्या के आधार पर आवश्यक सुझाव एवं भौतिक चिकित्सा कर उन्हे दैनिक जीवन में किस प्रकार अभ्यास कर उक्त समस्यों को दूर करने हेतु रिर्सोस रूम में दिव्यांग बच्चों को अभ्यास कराया गया। उनके साथ आये पालकों को भी किस प्रकार अभ्यास से बच्चों को उक्त समस्या से निदान एवं उन्हे सामान्य दैनिक गतिविधि से जुडऩे एवं अपने शारीरिक विकास, बौद्धिक विकास करने में आवश्यक सुझाव दिए गए। विकास खण्ड स्तरीय कार्यशाला में श्री आलोक स्वर्णकार ए.पी.सी. रायगढ़ द्वारा दिव्यांग बच्चों को आवश्यक सामग्री प्रदान किया गया। कार्यशाला में विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एस.आर.सिदार, खण्ड समन्वयक श्री एन.पी.बिशी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री एस.आर.सारथी, बी.आर.सी.लेखापाल, श्री आर.पी.यादव, समावेशी शिक्षा प्रभारी श्री सत्यप्रकाश पैकरा, श्री जतिन विश्वकर्मा, श्री निलाम्बर राठिया, श्री जगदीश प्रसाद साहू का विशेष सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें  कोरोना संकट काल में भी राज्य सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था रही मजबूत : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *