WhatsApp Group

नक्सलियों ने लगाया 10 किलो का आईईडी बम, जवानों ने किया नष्ट
नक्सलियों ने लगाया 10 किलो का आईईडी बम, जवानों ने किया नष्ट

धमतरी। सुरक्षा बल के जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को जिले के रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में लगाकर रखे गए 10 किलो वजन के आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) को बरामद करने के साथ ही नष्ट कर दिया। इस तरह से एक बड़ी घटना होने से बच गई। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह सिहावा थाना क्षेत्र में सांकरा गांव से करीब आठ किलोमीटर दूर IED बम बरामद किया गया। नक्सलियों ने खल्लारी थाना जाने वाली कच्ची सड़क पर भीरागहीन के पास IED बम प्लांट होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सिहावा, नगरी थाना पुलिस, डीआरजी और बीडीएस के साथ डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची. बम को बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें  धमतरी में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, "एक लोटा जल" बयान पर पलटवार!

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *