WhatsApp Group

कांकेर। कांकेर में शुक्रवार की सुबह मार्निंग वॉक पर निकले 4 युवकों को ट्रक ने रौंद दिया। सुबह करीब 5 बजे आठ-दस युवक मॉर्निंग वाक के लिए निकले थे। इसी दौरान भानुप्रतापपुर की और से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी 16 से 17 साल के थे और सुबह-सुबह घूमने निकले थे। तभी ये हादसा हुआ। हादसा कांकेर से भानुप्रतापपुर जाने वाली सड़क पर देवरी गांव के पास हुई। हादसे की खबर मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर ही चक्काजाम कर दिया।

इसे भी पढ़ें  Raipur : Chief Minister rewards Police personnel: Police team involved in safe rescue of businessman to receive an increment in salary

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *