WhatsApp Group

बस्तर के 7 जवानों को मिलेगा 'छत्तीसगढ़ शौर्य पदक'
बस्तर के 7 जवानों को मिलेगा 'छत्तीसगढ़ शौर्य पदक'

जगदलपुर । एक नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात 7 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। नक्सल मोर्चे पर कामयाबी दिलाने वाले इन जांबाज जवानों को ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ से नवाजा जाएगा। इन 7 जवानों में 2 दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। वहीं 5 जवान नारायणपुर जिले में पदस्थ हैं। इनमें एक सहायक उप निरीक्षक, चार प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय रायपुर से मंगलवार को ही इस संबंध में आदेश जारी हुआ है।

ये जवान पिछले कई सालों से नक्सलियों का सामना करते आए हैं। नक्सल ऑपरेशन में कई बड़ी सफलताएं भी दिलाई हैं। कई बड़े एनकाउंटर में शामिल होकर कई नक्सली लीडरों को ढेर किया है। दंतेवाड़ा के जवान सोमारू और केशर लाल बुरगुम, गुमियापाल व तिमेनार के जंगल में हुई मुठभेड़ में शामिल रहे हैं। बुरगुम में माओवादियों के बड़े कैडर के 5 नक्सली, वहीं तिमेनार में 8 नक्सलियों को इन्होंने ढेर किया है। साथ ही गुमियापाल में एक हार्डकोर इनामी नक्सली को भी मार गिराया है। नारायणपुर जिले में पदस्थ जवानों ने माड़ इलाके में नक्सलियों के खिलाफ मोर्चे में कई बड़ी सफलताएं दिलाई हैं।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 5 नए सीजीआईटी: आईआईटी की तर्ज पर, शिक्षा में होगा नया बदलाव

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *