WhatsApp Group

बिलासपुर में अरपा किनारे उमड़े जनसैलाब ने डूबते सूर्य की आराधना की
बिलासपुर में अरपा किनारे उमड़े जनसैलाब ने डूबते सूर्य की आराधना की

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छठ महापर्व पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कोरोना काल के बाद पहली बार हो रहे इस आयोजन के चलते लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भगवान सूर्य की पूजा करने बड़ी संख्या में यहां लोग अरपा नदी स्थित छठ घाट में पहुंचे। करीब 25 हजार से ज्यादा लोग छठ घाट पर पहुंचे। जिनके बीच व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। ऐसा माना जाता है कि आज के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से सभी मनोकामना पूरी होती है। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ लोग दौरा,गन्ना लेकर छठ घाट पहुंचे। यहां पहले लोगों ने घाट पर स्थित दौरा का पूजा किया। फिर व्रत करने वाले लोग एक-एक कर घाट के अंदर पानी में गए और कमर तक पानी के बीच डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान जिन महिलाओं की मन्नत पूरा हो चुकी है, वह अपने घर से जमीन पर लोटते हुए छठ घाट पहुंची। मान्यता है कि नई सुहागिनें भी पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिए छठ का व्रत रखती हैं। छठ पूजा करने लोग नंगे पैर छठ घाट पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें  सहकारिता आंदोलन से किसानों के साथ ज्यादा से  ज्यादा नागरिक जुड़े - श्री भूपेश बघेल

छठ पर्व यूं तो बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में मनाया जाता है। मगर अब लोग इसे पर्व को बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भी मनाते हैं। बताया जाता है कि बिलासपुर का अरपा नदी स्थित छठ घाट छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा छठ घाट है। दावा यह भी किया जाता है कि यह स्थाई छठ घाट देश का सबसे बड़ा छठ घाटा है। जिसकी चर्चा पूरे देशभर में होती है। कोरोना के बाद पहली बार हो रहे इस आयोजन को लेकर प्रशासन ने भी तैयारी की है। घाट में जगह-जगह सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने छठ पर्व के पहले ही गाइडलाइन भी जारी कर दी थी। जिसके मुताबिक घाट पर पूजा करने वाले लोग ही मौजूद रहेंगे। इसके अलावा भी कुछ जरूरी गाइडलाइन जारी की गई है। वहीं अरपा में इस बार पाटली पुत्र संस्कृति विकास मंच इस बार छठ पर्व आयोजन करा रही है। जिसकी देखरेख में यह आयोजन किया जा रहा है। भगवान सूर्य की उपासना के बाद अब व्रती गुरुवार सुबह उगते सूरज को व्रती अर्घ्य दिया। इसके लिए लोग सुबह 4 बजे से ही घाट में पहुंचेंगे और पानी के अंदर घुसकर भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण के बाद महापर्व का समापन हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें  रेलवे ने ब्लॉक किया रास्ता

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *