WhatsApp Group

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारतरत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि 27 जुलाई पर नमन किया है। राष्ट्र के लिए उनके योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि डॉ. कलाम के नेतृत्व में भारत ने कई वैज्ञानिक उपलब्धियां हासिल की। विज्ञान के क्षेत्र में भारत को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने देश को अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाईल के क्षेत्र में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। पूरा विश्व आज उन्हें मिसाइलमैन के रूप में जानता है।
श्री बघेल ने कहा कि डॉ. कलाम ने अपना बचपन कठिन परिस्थितियों में गुजरा, लेकिन परिस्थितियों से संघर्ष कर उन्होंने अभूतपूर्व सफलता हासिल की। उनके फौलादी इरादों और सरल सहज स्वभाव ने सभी का दिल जीता। आज वे हजारों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।

इसे भी पढ़ें  मजबूत नीतियों ने तैयार की महिला सशक्तिकरण की नई राहें

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *