dhan kharidi-1, मुख्यमंत्री श्री बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में
dhan kharidi-1, मुख्यमंत्री श्री बघेल अचानक पहुंचे धान खरीदी केन्द्रों में

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान खैरागढ़ विकासखंड के जालबांधा और वहां से लौटते हुए दुर्ग जिले के ग्राम बिरेझर के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया । जालबांधा धान खरीदी केंद्र में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों से मिलकर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिए और धान खरीदी व्यवस्था के सम्बंध में चर्चा की।

मुख्यमंत्री द्वारा धान की तौलाई करवा रहे किसानों से धान के किस्म और बारदाने की उपलब्धता की जानकारी पूछे जाने पर किसानों ने बताया कि वे केन्द्र में अच्छी व्यवस्था के चलते अपना धान सुगमता से बेच रहे हैं। किसानों द्वारा समिति से उपलब्ध कराए गए बारदाने तथा स्वयं के बारदाने में भी धान का विक्रय किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, लोकस्वास्थ्य एवँ यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्र कुमार और छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल भी उनके साथ थे ।

चर्चा के दौरान केंद्र में उपस्थित ग्राम पेटी के किसान श्री बिसौहा लोधी ने बताया कि वे लगभग डेढ़ एकड़ भूमि में खेती करते हैं और आज 51 कट्टा धान बेचने आये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके द्वारा धान की 6444 किस्म की फसल ली गयी थी । ग्राम पवनतरा की महिला किसान श्रीमती त्रिवेणी वर्मा ने आज 55 कट्टा धान, पवनतरा के किसान श्री महेन्द्र वर्मा ने 170 कट्टा धान बेचने आए हैं। ग्राम पेटी के किसान श्री दिलीप वर्मा ने बताया कि वे भी दूसरी बार धान विक्रय का रहे हैं। पहली बार उन्होंने 300 कट्टा धान और आज 258 कट्टा धान बेचा है।

इसे भी पढ़ें  युवा प्रतिभाओं को निखारने युवा महोत्सव बेहतर मंच: मुख्यमंत्री

राजनांदगांव दौरे से वापसी के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का काफिला धान खरीदी केंद्र बिरेझर में रूका और मुख्यमंत्री सीधे धान बेचने आये किसानों से मिलने पहुंच गये। मुख्यमंत्री ने किसानों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लिया और किसानांे से इस साल की धान की फसल के बारे में पूछा। किसानों ने बताया कि इस साल वर्मी कंपोस्ट खेतों में डाला, इसका परिणाम बहुत अच्छा रहा। बिरेझर के किसान श्री ईश्वर लाल धनगर ने बताया कि वर्मी कंपोस्ट डालने से मुझे बहुत लाभ हुआ। जमीन की उर्वरा शक्ति में इजाफा हुआ। जिससे फसल की चमक भी बनी रही और पिछले साल की तुलना में धान का ज्यादा उत्पादन हुआ। खर्रा के किसान श्री बंटी वैष्णव ने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था बहुत अच्छी है। खरीदी के पश्चात पैसा खाते में आ जा रहा है। सिस्टम बहुत अच्छा हो गया है। इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। श्री छोटे लाल साहू ने बताया कि पहले खरीदी केंद्रों की संख्या कम थी, अब खरीदी केंद्रों की संख्या ज्यादा हो गई है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए नये खरीदी केंद्र बनाये हैं। इससे किसानों को लाभ पहुंचा है और असुविधा दूर हुई है।

किसानों ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था बहुत अच्छी है। पहले देर तक इंतजार करना पड़ता था। शासन द्वारा छोटे किसानों का भी विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है इससे उन्हें काफी सुविधा हुई है। मुख्यमंत्री के आने से किसान बहुत उत्साहित हुए। किसानों ने बताया कि सुखद संयोग था कि आज हम लोग धान बेचने आये और आज ही मुख्यमंत्री यहां आ गये। उन्होंने हम सबसे बातचीत की। बातचीत में हमने बताया कि किस प्रकार गोबर खाद हमारे लिए उपयोगी साबित हुआ है। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बिरेझर धान खरीदी केंद्र में खर्रा, हसदा, चिखला और बिरेझर से धान बेचने लोग आते हैं। अभी तक यहां 10716 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदी के साथ उठाव भी तेजी से किया जा रहा है। लगभग तीन हजार क्विंटल धान का उठाव हो चुका है।

न्यूज़ अपडेट

न्यूज़ अपडेट

सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं राजीव युवा मितान

रायपुर 12 जुलाई 2023 देश को समृद्ध बनाने में युवाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। युवाओं की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल किया जाए तो वह राज्य  तेजी से आगे बढ़ने लगता है। युवाओं को राज्य के विकास में भागीदार बनाने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश…

लोकतंत्र की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य – राज्यपाल श्री हरिचंदन

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन अपने तीन दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान ओडिशा के पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता स्वर्गीय प्रदीप किशोर दास के जन्मशताब्दी समारोह में शामिल हुए। यह समारोह भुवनेश्वर के गीतगोबिंद सदन में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री प्रदीप किशोर दास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी नेतृत्व…

IPL Schedule 2022 Announced

The schedule for the Indian Premier League 2022 (IPL 2022) season has been announced, with Chennai Super Kings set to face Kolkata Knight Riders in the opener at the Wankhede Stadium in Mumbai on March 26. The BCCI announced the full scheduled in a press release on Sunday. “The Board of Control for Cricket in India…

इसे भी पढ़ें  संवरा नन्ही कृषिका का बचपन

रेडी टू ईट निर्माण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेडी टू ईट पोषण आहार निर्माण और वितरण व्यवस्था के संबंध में वर्तमान में जारी व्यवस्था मार्च 2022 तक लागू रहेगी। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में जारी की गई नई पॉलिसी का क्रियान्वयन एक फरवरी 2022 से होना था, इसेे अब एक अप्रैल 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।…

कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी अब 15 फरवरी तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी के लिए समयावधि अब 15 फरवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है। इसके पहले इन फसलों की खरीदी के लिए 31 जनवरी तक की तिथि निर्धारित थी। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने के कारण मिंजाई में हुई…

मानवीय हस्तक्षेप मुक्त होगी नल कनेक्शन प्रक्रिया

रायपुर। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर काम करते हुए छत्तीसगढ़ शासन नागरिकों की सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। आनलाइन सेवाओं की वजह से नागरिकों के काम घर बैठे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब नल कनेक्शन के लिए भी नागरिकों को नगरीय निकाय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। आम नागरिकों…

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना 21 फरवरी तक सभी शहरों में

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस गणतंत्र दिवस पर राज्य के सभी शहरों की स्लम बस्तियों में रहने वालों को एक बड़ी सौगात दी है। अब यहां के रहवासियों को इलाज के लिए अस्पताल जाने या खून की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब उनके इलाके में मोबाइल…

इसे भी पढ़ें  युवा प्रतिभाओं को निखारने युवा महोत्सव बेहतर मंच: मुख्यमंत्री

अवैध रेत उत्खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जिले में अवैध रेत उत्खनन नहीं होना चाहिए। किसी भी जिले से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर और एसपी…

पीएमडी सीजी म्युजिक ने रि-लांच किया अपना चैनल….

पीएमडी सीजी म्युजिक ने दिलीप षडंगी के स्वर में दौना के पान के साथ अपना चैनल रि-लांच किया। आपको बता दें कि पीएमडी सीजी म्युजिक समय समय पर छत्तीसगढ़ी गाने लेकर आते रहा है। पीएमडी सीजी म्युजिक ने एक बार फिर दिलीप षडंगी की आवाज में दौना के पान के साथ अपना चैनल रि-लांच किया…

प्रभारी मंत्री ने किया कला केंद्र भवन का लोकार्पण

सूरजपुर। जिला प्रवास में प्रभारी मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया ने आज नगर के वार्ड क्रमांक 16 में बने कला केंद्र भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। तत्पश्चात् माँ सरस्वती की छायात्रित पर पुष्पअर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया।डा. शिव कुमार डहरिया ने कला केन्द्र के विभिन्न कक्षो का निरक्षण किया, जिसमें गायन कक्ष, नृत्य…

इसे भी पढ़ें  विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति

​​​​​​​मंत्री श्री भगत ने ‘बुटेका एनीकट’ और ‘मारागांव तटबंध’ का किया निरीक्षण

रायपुर। खाद्य मंत्री एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने ग्राम बेंदकुरा के समीप सोंढूर नदी पर बने बुटेका एनीकट का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री श्री भगत 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात एनीकट का अवलोकन करने पहुंचे थे। आसपास के ग्रामीणों ने इसके…

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने दिव्यांग को बैटरी चलित ई-ट्राईसायकल प्रदान की

रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने बचेली स्थित रेस्ट हाउस परिसर में दिव्यांग श्री राम प्रसाद साहू को बैटरी चलित ई-ट्राईसायकल प्रदान किया। श्री राम प्रसाद साहू बचेली के वार्ड क्रमांक 5 के निवासी है, इससे पहले उन्हें सामान्य ट्राईसायकल उपलब्ध करायी गयी थी। बैटरी चलित…

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *