• केशरवानी / सी.एल.   

रायपुर, 6 फरवरी 2020

कहा जाता है कि मदकूद्वीप में कभी माण्डुक्य ऋषि का आश्रम था। ऐसी मान्यता है कि मंडूक ऋषि ने यहीं पर मंडूकोपनिषद की रचना की थी। उन्हीं के नाम पर इस जगह का नाम मंडूक पड़ा। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया में शिवनाथ नदी तट पर स्थित मदकूद्वीप में सामाजिक समरसता का अद्भूत संगम देखने को मिलता है। मदकूद्वीप में प्रति वर्ष में चार बार मेला लगता है। यहां 9 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर एक दिन का मेला लगता है। महाशिवरात्रि में एक दिन का मेला लगता है। छेर-छेरा पुन्नी के अवसर पर सात दिन का मेला लगता है और 10 से 18 फरवरी तक ईसाई समुदाय का मेला लगता है।

    पथरिया के शिवनाथ नदी तट पर धार्मिक आस्था का द्वीप मदकूद्वीप ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल है। यहां ईसाई एवं हिन्दू धर्मावलंबियों का मेला भरता है जो सामाजिक समरसता का अद्भूत संगम है। यहां से प्रागैतिहासिक मध्यपाषाण काल के उपकरण, दो प्राचीन शिलालेख तथा कई पाषाण प्रतिमायें भी प्राप्त हुई है। यहां से प्राप्त प्रस्तर शिलालेखों को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तत्कालीन दक्षिण पूर्व मण्डल कार्यालय विशाखापटनम में रखे होने की जानकारी प्राप्त होती है। इन शिलालेखों का प्रकाशन इण्डियन एपिग्राफी रिपोर्ट वर्ष 1959 में मिलता है। मदकूद्वीप के संबंध में विगत वर्षो में धूमनाथ महात्म्य नामक लघु पुस्तिका का प्रकाशन छत्तीसगढ़ प्रांत इतिहास संकलन समिति द्वारा किया गया है।

    वर्ष 2010-2011 के पुरा उत्खनन में यहां लघु मंदिरों की श्रृंखला प्रकाश में आयी है जिसका अनुरक्षण तथा पुनर्निर्माण कार्य हुआ है। यह मंदिरों का अवशेष 10-11 वीं शताब्दी ई. के हो सकते हैं। जो कलचुरी शासकों के काल में निर्मित किये गये होंगे। यहां से कलचुरी प्रतापमल्ल का एक तांबे का सिक्का भी प्राप्त हुआ है। जो कलचुरी शासकों को प्रमाणित करता है।

इसे भी पढ़ें  अचानक गिरा आदर्श गौठान में बना डोम

    उत्खनन में मिले मंदिरों में से मध्य के मंदिरों के गर्भगृह का आकार बड़ा तथा उसके दोनों तरफ के मंदिरों का आकार छोटा है। उसी क्रमानुसार उनके शिखर भी निर्मित किये गये थे। इन 18 मंदिरों में से मंदिर 7 पश्चिमाभिमुखी तथा शेष पूर्वाभिमुखी निर्मित थे। इनमें से युगल मंदिर के अलावा केवल 4 मंदिरों में अर्द्धमण्डप के निर्मित होने का भी आभास होता है। सभी मंदिर कलचुरी काल में लगभग 10 वीं शताब्दी ई. से 14 वीं शताब्दी ई. तक के हो सकते हैं।
    मदकूद्वीप के उत्खनन से प्राप्त पुरावशेषों में उमामहेश्वर, कृष्ण, नंदी, नृत्य गणेश की दो प्रतिमा, गरूणासीन लक्ष्मीनारायण की दो प्रतिमा, अंबिका 5, ललाटबिम्ब 12, उपासक राजपुरूष 11, योद्धा 6, महिषासुर मर्दिनी 2, योनिपीठ 7, भास्वाहक 2, आमलक 20, कलश 19 और स्मार्तलिंग 12 प्रतिमा शामिल है। मदकूद्वीप के उत्खनन पश्चात विभिन्न कालों के मृदभाण्ड जो कि लाल काले तथा धूसर रंग के है तथा पकी मिट्टी से निर्मित दीपक, मनके, हुक्का आदि लोहे, ताम्र तथा कांस्य धातु की वस्तुएं जैसे बाण, कुंजी, कीलें, घण्टी, चूड़ी, नथनी तथा रंग बिरंगी कांच की चूड़ियां, मनके तथा ताम्र सिक्के भी प्राप्त हुए। कलचुरी शासक प्रतापमल्ल देव का तांबे का सिक्का महत्वपूर्ण है।

    क्रमांक- 5463/केशरवानी/सी.एल.

न्यूज़ अपडेट

न्यूज़ अपडेट

सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं राजीव युवा मितान

रायपुर 12 जुलाई 2023 देश को समृद्ध बनाने में युवाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। युवाओं की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल किया जाए तो वह राज्य  तेजी से आगे बढ़ने लगता है। युवाओं को राज्य के विकास में भागीदार बनाने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश…

लोकतंत्र की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य – राज्यपाल श्री हरिचंदन

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन अपने तीन दिवसीय ओडिशा प्रवास के दौरान ओडिशा के पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता स्वर्गीय प्रदीप किशोर दास के जन्मशताब्दी समारोह में शामिल हुए। यह समारोह भुवनेश्वर के गीतगोबिंद सदन में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री प्रदीप किशोर दास को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी नेतृत्व…

IPL Schedule 2022 Announced

The schedule for the Indian Premier League 2022 (IPL 2022) season has been announced, with Chennai Super Kings set to face Kolkata Knight Riders in the opener at the Wankhede Stadium in Mumbai on March 26. The BCCI announced the full scheduled in a press release on Sunday. “The Board of Control for Cricket in India…

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेयी को उनके जन्मदिन पर किया याद

रेडी टू ईट निर्माण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेडी टू ईट पोषण आहार निर्माण और वितरण व्यवस्था के संबंध में वर्तमान में जारी व्यवस्था मार्च 2022 तक लागू रहेगी। राज्य सरकार द्वारा इस संबंध में जारी की गई नई पॉलिसी का क्रियान्वयन एक फरवरी 2022 से होना था, इसेे अब एक अप्रैल 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।…

कोदो, कुटकी और रागी की खरीदी अब 15 फरवरी तक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर कोदो, कुटकी और रागी फसलों की खरीदी के लिए समयावधि अब 15 फरवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है। इसके पहले इन फसलों की खरीदी के लिए 31 जनवरी तक की तिथि निर्धारित थी। गौरतलब है कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा होने के कारण मिंजाई में हुई…

मानवीय हस्तक्षेप मुक्त होगी नल कनेक्शन प्रक्रिया

रायपुर। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की थीम पर काम करते हुए छत्तीसगढ़ शासन नागरिकों की सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। आनलाइन सेवाओं की वजह से नागरिकों के काम घर बैठे हो रहे हैं। इसी कड़ी में अब नल कनेक्शन के लिए भी नागरिकों को नगरीय निकाय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे। आम नागरिकों…

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना 21 फरवरी तक सभी शहरों में

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस गणतंत्र दिवस पर राज्य के सभी शहरों की स्लम बस्तियों में रहने वालों को एक बड़ी सौगात दी है। अब यहां के रहवासियों को इलाज के लिए अस्पताल जाने या खून की जांच और अन्य स्वास्थ्य परीक्षण के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। अब उनके इलाके में मोबाइल…

इसे भी पढ़ें  मुख्यमंत्री से अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के सदस्य ने की मुलाकात

अवैध रेत उत्खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अवैध रेत उत्खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर और एसपी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी जिले में अवैध रेत उत्खनन नहीं होना चाहिए। किसी भी जिले से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत मिलने पर कलेक्टर और एसपी…

पीएमडी सीजी म्युजिक ने रि-लांच किया अपना चैनल….

पीएमडी सीजी म्युजिक ने दिलीप षडंगी के स्वर में दौना के पान के साथ अपना चैनल रि-लांच किया। आपको बता दें कि पीएमडी सीजी म्युजिक समय समय पर छत्तीसगढ़ी गाने लेकर आते रहा है। पीएमडी सीजी म्युजिक ने एक बार फिर दिलीप षडंगी की आवाज में दौना के पान के साथ अपना चैनल रि-लांच किया…

प्रभारी मंत्री ने किया कला केंद्र भवन का लोकार्पण

सूरजपुर। जिला प्रवास में प्रभारी मंत्री श्री शिव कुमार डहरिया ने आज नगर के वार्ड क्रमांक 16 में बने कला केंद्र भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। तत्पश्चात् माँ सरस्वती की छायात्रित पर पुष्पअर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया गया।डा. शिव कुमार डहरिया ने कला केन्द्र के विभिन्न कक्षो का निरक्षण किया, जिसमें गायन कक्ष, नृत्य…

इसे भी पढ़ें  लेखक छबिराम पटेल की पुस्तक ज्ञान मंजरी का गृह मंत्री ने किया विमोचन

​​​​​​​मंत्री श्री भगत ने ‘बुटेका एनीकट’ और ‘मारागांव तटबंध’ का किया निरीक्षण

रायपुर। खाद्य मंत्री एवं गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने ग्राम बेंदकुरा के समीप सोंढूर नदी पर बने बुटेका एनीकट का आकस्मिक निरीक्षण किया। मंत्री श्री भगत 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के पश्चात एनीकट का अवलोकन करने पहुंचे थे। आसपास के ग्रामीणों ने इसके…

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने दिव्यांग को बैटरी चलित ई-ट्राईसायकल प्रदान की

रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने बचेली स्थित रेस्ट हाउस परिसर में दिव्यांग श्री राम प्रसाद साहू को बैटरी चलित ई-ट्राईसायकल प्रदान किया। श्री राम प्रसाद साहू बचेली के वार्ड क्रमांक 5 के निवासी है, इससे पहले उन्हें सामान्य ट्राईसायकल उपलब्ध करायी गयी थी। बैटरी चलित…