भानुप्रतापपुर/काँकेर। शराब के नशे में पहले पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया । फिर घर से दूर जाकर पेड़ में फंदा लगाकर झूल गया । ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी है । मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कच्चे पुलिस चौकी के ग्राम तमोड़ा का है, जहां धरम सिंह ने शराब के नशे में अपनी पत्नी चैता बाई की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी, फिर घर से दूर एक पेड़ पर जाकर आत्महत्या कर ली ।
सुबह पुत्र दुर्जन सिंह ने नींद खुलने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी । इसके बाद पिता के घर में नहीं मिलने पर उसकी तलाश की गई, जो गांव से बाहर एक पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ मिला । मृतक के पुत्र दुर्जन सिंह ने बताया कि सभी सदस्य भोजन कर सोने चले गए थे, पिता ने रात में मां चैताबाई (42 वर्ष) पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई ।
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर
- रायपुर: कमिश्नर प्रणाली में ‘विजिबल पुलिसिंग’ पर जोर, डॉ. संजीव शुक्ला ने दी थानों को सख्त हिदायत
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार