WhatsApp Group

शिक्षक की गोली मारकर हत्या
शिक्षक की गोली मारकर हत्या

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बदमाशो ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना बुधवार-गुरुवार देर रात की है। नेलसनार के अस्पताल के सामने 2-3 हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है। नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है या हत्यारा कोई और है फिलहाल इस मामले की जांच करने पुलिस जुटी हुई है। इधर शिक्षक की हिस्ट्री भी खंगाली जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिले के भैरमगढ़ की एक स्कूल में पदस्थ शिक्षक महेंद्र तर्मा देर रात अस्पताल के सामने अपने अन्य साथियों के साथ कार में बैठा हुआ था। उसी समय बाइक से 2-3 नकाबपोश लोग पहुंचे। उन्होंने शिक्षक के साथ कार में बैठे 3 लोगों को पहले बाहर निकाला। फिर देसी कट्टा से शिक्षक को गोली मार कर भा गए। शिक्षक के साथियों ने फौरन इस घटना की सूचना नेलसनार थाना में दी।

मौके पर पहुंचे जवानों और अन्य लोग घायल शिक्षक को अस्पताल लेकर आए। जहां उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद आस-पास के सभी थाना के जवानों को हमलावरों को पकड़ने के लिए अलर्ट कर दिया गया है। इधर पोस्टमार्टम कर शिक्षक के शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने कहा कि, मामले की जांच चल रही है। जांच पूरी होते ही जानकारी दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ के बस्तर में मलेरिया का प्रकोप - बेडरे कन्या छात्रावास की छात्रा की मौत

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *