WhatsApp Group

governer, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम
governer, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ की महान ग्राम्य तथा कृषि संस्कृति-परपंरा को प्रदर्शित करता यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आ जाने के बाद का है। द्वार-द्वार पर बच्चों द्वारा छेरछेरा, छेरी के छेरा, माई कोठी के धान हेरहेरा… की गूंज सुनाई देती है।
राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार प्रदेश की दानशीलता की परम्परा को भी जीवंत करता है। इस पावन दिवस पर मैं कामना करती हूँ कि छत्तीसगढ़ प्रदेश धन-धान्य से सदैव परिपूर्ण हो और यहां के नागरिक सदा खुशहाल रहे।

इसे भी पढ़ें  श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर: दवाइयों के मूल्य में मिलेगी 72 प्रतिशत तक की छूट

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *