WhatsApp Group

महानायक अमिताभ बच्चन आए दिन अपने फैंस के मनोरंजन के लिए फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ ने एक ऐसी फोटो शेयर की, जिसे देख हर कोई दंग रह गया.
अमिताभ बच्चन अक्सर थ्रोबैक फोटोज और मजेदार वीडियोज शेयर करते रहते हैं. अब एक बार फिर उन्होंने पुरानी यादों को ताजा किया है और उनकी तुलना सोनू सूद से हो रही है. दरअसल, बिग बी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक पुरानी ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर शेयर की. यह पिक्चर तब की है जब उन्होंने 1971 में आई बॉलीवुड फिल्म ‘रेशमा और शेरा’ के लिए लुक टेस्ट दिया था.
फोटो शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने कैप्शन दिया, ‘फिल्म रेशमा और शेरा के लिए मेरा लुक टेस्ट.. 1969.. मैं असल में सिलेक्ट हो गया था!!’ इसके साथ उन्होंने हंसी वाले दो इमोजी भी बनाए. जैसे ही सुपरस्टार ने पोस्ट शेयर किया, फैंस और सेलेब्स उनकी तारीफ करने लगे.

इसे भी पढ़ें  पीएमडी सीजी म्युजिक ने रि-लांच किया अपना चैनल….

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *