मेजर ध्यानचंद major-dhyan-chand
मेजर ध्यानचंद major-dhyan-chand

हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद की जयंती 29 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में  29 अगस्त 2021 को यहाँ पीजी कॉलेज ग्राउंड के हॉकी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से हॉकी मैत्री मैच का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अर्पिता सिंहदेव के द्वारा 3 वरिष्ठ खिलाड़ियों और 13 खेल संघों को शॉल, श्रीफल और समृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

हॉकी मैत्री मैच में कुल 4 टीमों ने भाग लिया। मैच में विजयी टीम को ट्रॉफी तथा मेडल प्रदान किया गया। इसके पश्चात 3 वरिष्ठ खिलाड़ियों को टेनिस के श्री हरिशंकर त्रिपाठी, फुटबॉल के श्री सुरेंद्र सिंह तथा हॉकी से श्री लुकस तिर्की तथा 13 खेल संघों को शाल, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरला सिंह, खेल अधिकारी श्री देवेंद्र  सिन्हा, जिला सेनानी श्री शिवकुमार कठौतिया सहित  अन्य अधिकारी – कर्मचारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।