अरपा तट पर 11 हजार दीयों से बनाया गया देश का नक्शा
अरपा तट पर 11 हजार दीयों से बनाया गया देश का नक्शा

बिलासपुर । अरपा तट पर हजारों दियों की झिलमिल रोशनी से जगमगा उठा। देव दीपावली के अवसर पर तट पर लहरा रहे 60 फीट ऊंचे लहरा रहे तिरंगे के नीचे 11 हजार दियों से भारत का नक्शा उकेरा गया। इसके आगे दीपावली की जगमगाहट भी फीकी नजर आ रही थी। मौका था अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय गौरव जनजाति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में दीपोत्सव का आयोजन भी किया गया।

छोटी दिवाली के दिन आयोजित इस कार्यक्रम में दिए की सजावट ने चार चांद लगया दिया। सोमवार को तिरंगे के नीचे जब 11 हजार दियों से भारत का मैप झिलमिलाया तो यह दृश्य और भी आकर्षक हो गया। जगमगाते दियों से सजे भारत के नक्शे को देखने के लिए हर कोई अपने आप को रोक नहीं पाए। रिवर व्यू परिसर को दियों से आकर्षक सजाया गया था। ABVP कार्यकर्ताओं के इस आयोजन से लोगों के मन में देश भक्ति की हिलोर उठने लगी। ABVP ने सोमवार को बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय गौरव जनजाति दिवस का आयोजन किया था। इस दौरान हुई संगोष्ठी में अध्यक्षता कर रहे संजीवनी अस्पताल के संचालक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ संचालक डॉ. विनोद तिवारी ने कहा कि बिरसा मुंडा अंग्रेजी शासन को चुनौती देने वाले पहले ऐसे जनजातीय नेता थे। जिन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए। उनके योगदान व बलिदान से देश के युवाओं को यह सीखने की जरूरत है कि राष्ट्र की सेवा, समाज का दायित्व और संस्कृति का समर्थन ही जीवन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।

उन्होंने 25 वर्ष की आयु में जनजातियों के अंदर जन चेतना एवं स्वतंत्रता का भाव जागृत कर दिया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अमित बघेल, प्रान्त सह संगठन मंत्री महेश साकेत, महानगर मंत्री आयुष तिवारी, संत कुमार, यज्ञदत्त वर्मा प्रतीक्षा पांडेय, आर्य शर्मा, आस्था, अवंतिका, आरती, अमन कुमार, श्रेयस अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मणिपुर में हुए आतंकवादी हमले में रायगढ़ के वीर सपूत और बिलासपुर के दामाद विप्लव त्रिपाठी एवं उनके परिवार की शहादत को नमन किया गया। उन्हें देश के सच्चे सिपाही बताते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *