इंडियन आइडल में छत्तीसगढ़ के सहदेव की धांसू एंट्री…
इंडियन आइडल में छत्तीसगढ़ के सहदेव की धांसू एंट्री…

‘बसपन का प्यार’ गाना गाकर रातों-रात स्टार बने छत्तीसगढ़ के सुकमा के रहने वाले सहदेव दिरदो अब ‘इंडियन आइडल’ के मंच तक भी जा पहुंचे हंै। सहदेव दिरदो ‘इंडियन आइडल 12’ के इस वीकेंड आने वाले एपिसोड में नजर आएगा। सहदेव ने हाल ही इस एपिसोड की शूटिंग की थी, जिसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

आपको बता दें कि ‘इंडियन आइडल 12’ के होस्ट आदित्य नारायण ने सहदेव दिरदो का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। वीडियो में सहदेव दिरदो ‘बसपन का प्यार’ गा रहे हैं और सारे कंटेस्टेंट्स व जज झूमकर नाच रहे हैं।

मीडिया रिपोट्र्स में बताया जा रहा है सहदेव दिरदो, ‘इंडियन आइडल 12’ में कंटेस्टेंट पवनदीप राजन के साथ भी परफॉर्म करेगा। बता दें कि सहदेव दिरदो ने कुछ दिन पहले ‘बसपन का प्यार’ गाना गाया था। इस गाने को सहदेव ने इस तरह गाया कि यह जबरदस्त वायरल हो गया और इस पर खूब मीम व इंस्टा रील्स बनने लगे। इस गाने के जरिए सहदेव दिरदो रातोंरात स्टार बन गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *