dhan 2, ​​​​​​​राज्य में अब तक 28.08 लाख मीटरिक टन धान खरीदी
dhan 2, ​​​​​​​राज्य में अब तक 28.08 लाख मीटरिक टन धान खरीदी

बलरामपुर। मौसम में अचानक हुए बदलाव तथा ओलावृष्टि के कारण जिले का बलरामपुर विकासखण्ड आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। ओलावृष्टि से किसानों के फसल एवं सब्जियों को भी भारी नुकसान हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने ओलावृष्टि से प्रभावित बलरामपुर विकासखण्ड के ग्राम जरहाडीह, राधाकृष्णानगर, सागरपुर, सुर्रा का दौरा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और किसानों से चर्चा कर शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व, कृषि और उद्यानिकी विभाग की संयुक्त टीम प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सर्वे का कार्य शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही किसानों को फसल बीमा व आर.बी.सी 6-4 के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि उपलब्ध कराया जाये। कलेक्टर श्री कुमार ने तहसीलदार को निर्देशित किया है कि वे पटवारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें और किसानों के क्षतिग्रस्त फसल रकबा का आंकलन कर प्रविष्टि करें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित कोई भी किसान छूटना नहीं चाहिए और कल तक सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया जाये।

ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से मिले कलेक्टर, शीघ्र सहयोग की कही बात

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने आज ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ है तथा फसलों को हुए नुकसान की सम्पूर्ण क्षतिपूर्ति दी जाएगी। उन्होंने राधाकृष्णनगर के कृषक श्री हरीशचन्द्र व निरंजन से बात करते हुए ओला से प्रभावित फसल व रकबे की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कहा कि प्राकृतिक आपदा के फलस्वरूप फसलों की क्षति होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाती है। चूंकि जिले में प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है, सर्वे उपरांत प्रावधानों के तहत् सभी किसानों को उचित मुआवजा राशि प्रदान किया जाएगा। ज्ञात है कि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत ओलावृष्टि से प्रभावित असिंचित फसल के लिए 6 हजार 800 प्रति हेक्टेयर तथा सिंचित फसल के लिए 13 हजार 500 प्रदाय किया जाता है। साथ ही फसल बीमा के अंतर्गत भी क्षति का आंकलन कर सहायता राशि दी जायेगी।

बारिश थमने के साथ ही कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

बेमौसम हुई बारिश के तत्काल बाद कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने धान के रख-रखाव व खरीदी केन्द्रों की व्यवस्था का जायजा लेने विभिन्न समितियों का दौरा किया। कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के साथ धान खरीदी केन्द्र बड़कीमहरी, महाराजगंज व ओलावृष्टि से प्रभावित बरदर केन्द्र पहुंचे। समिति में बारिश के कारण धान खरीदी प्रभावित हुई है किन्तु धान के सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। धान खरीदी केन्द्र बड़कीमहरी पहुंचकर उन्हें धान के रख-रखाव का जायजा लिया तथा बारिश से किसी प्रकार के नुकसान न होने पर अधिकारियों की प्रशंसा भी की। उन्होंने प्रबंधक से आगामी दिनों में की जाने वाली खरीदी के लिए बारदाने की उपलब्धता, कृषकों की संख्या की जानकारी ली तथा बिना गतिरोध के खरीदी के लिए तत्काल धान उठाव करने के निर्देश जिला विपणन अधिकारी को दिये। कलेक्टर ने कहा कि बारिश के कारण धान उठाव प्रभावित हुआ था, किन्तु बारिश थम गई है इसलिए नये सिरे से कार्ययोजना बनाकर उठाव में तेजी लायें। तत्पश्चात कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने धान खरीदी केन्द्र महाराजगंज का निरीक्षण किया। महाराजगंज में आने वाली दिनों में बड़ी मात्रा में धान खरीदी होगी, खरीदी प्रभावित न हो इसलिए अधिकारी सभी जरूरी व्यवस्था देख ले और धान का उठाव कराएं। उन्होंने समिति में काम कर रहे हमालों को मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा।

कलेक्टर श्री कुमार ने अधिकारियों से कहा कि खरीदी के अंतिम दिनों में बिचौलियों सक्रिय हो सकते हैं इसलिए समितिवार बिचौलियों का चिन्हांकन कर अवैध धान पर कार्यवाही की जाए।

ओलावृष्टि से प्रभावित धान खरीदी केन्द्र बरदर का कलेक्टर ने किया निरीक्षणकलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के क्रम में धान खरीदी केन्द्र बरदर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समिति प्रबंधक से धान के रख-रखाव की जानकारी ली और मौसम को देखते हुए सभी तैयारियां रखने के निर्देश दिये। समिति प्रबंधक ने उन्हें बताया कि ओलावृष्टि से धान का नुकसान नहीं हुआ है तथा धान का उठाव किया जा रहा है। खरीदी के लिए पर्याप्त बारदाने उपलब्ध है, आने वाले दिनों में कोई दिक्कत नहीं होगी। कलेक्टर ने इस दौरान किसानों से चर्चा कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्होंने बड़ी ही आसानी से अपना धान बेचा है और समिति में धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। प्रशासन की व्यवस्था से किसानों में भी खुशी है और समय में भुगतान भी किया जा रहा है। किसान शंकर मिंज ने कलेक्टर को बताया कि उन्होंने 01 तारिख को 137 बोरा धान बेचा है और उसकी राशि भी उसे मिल चुकी है। धान बेचने से लेकर भुगतान तक कोई समस्या नहीं आ रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *