रायपुर । दूसरी लहर के बाद मिली राहत का नतीजा है कि राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में इस साल बाजार ने जबर्दस्त उछाल लगाई है। सरकार को मिले जीएसटी से बाजार की तेजी साबित हो रही है। मिले आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश के कारोबारियों से 2019-20 में अप्रैल से सितंबर के बीच छह माह में 7441 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन हुआ था।
इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच में जीएसटी कलेक्शन 9580 करोड़ रुपए हो चुका है, यानी यही कोरोना काल से पहले के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत अधिक है। ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार बाजार तेज है और जीएसटी अफसरों को अक्टूबर से इस त्योहारी सीजन को मिलाकर तकरीबन 10 हजार करोड़ के कलेक्शन की और उम्मीद है। ऐसा हुआ तो इस साल का जीएसटी कलेक्शन पिछले सारे रिकार्ड तोड़ सकता है।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर