dhan kharidi, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी एक दिसम्बर से
dhan kharidi, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी एक दिसम्बर से

नारायणपुर। वर्तमान में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में नारायणपुर जिले के उपार्जन केन्द्रों एड़का, ओरछा, छोटेडोंगर, झारा, धौड़ाई, नारायणपुर, बेनूर, बिंजली, बाकुलवाही और ओरछा एवं बासिंग में आज 21 दिसंबर तक कुुल 73 हजार 845 क्विंटल खरीदी गई है।

ख़बर लिखे जाने तक सबसे अधिक धान उपार्जन केन्द्र एड़का में 16 हजार 614 क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। इसके साथ ही ओरछा (बासिंग) में 611 क्विंटल, ओरछा में 488 क्विंटल ,छोटेडोंगर में 5 हजार 976 क्विंटल, झारा में 4 हजार 749 क्विंटल, धौड़ाई में 6 हजार 478 क्विंटल, बेनूर में 13 हजार 620 क्विंटल, बाकुलवाही में 11 हजार 482 क्विंटल, नारायणपुर में 8 हजार 156 क्विंटल, और बिंजली में 5 हजार 667 क्विंटल धान की खरीदी की गयी है। जिसके एवज में किसानों को 14 करोड़ 45 लाख 28 हजार रूपये से अधिक की राषि का भुगतान किया गया है।

कलेक्टर श्री धर्मेष कुमार साहू ने खरीदी के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने उपार्जन केन्द्रों के लिए नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के भी निर्देष दिये हैं।

इसे भी पढ़ें
नारायणपुर : दुग्गा बेंगाल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शासन की गाईड लाईन का पालन नहीं करने पर लगा 5 हजार का जुर्माना 

उल्लेखनीय है कि जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान विक्रय के लिए आने वाले किसानों का वैक्सीनेषन किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों की धान विक्रय से संबंधित समस्याओं को दूर करने हेतु षिकायत कन्ट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नंबर 07781-252214 है। शासन के निर्देषानुसार किसानों से प्राप्त बोरे की कीमत अब 25 रूपये निर्धारित की गयी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *