खाद्य मंत्री भगत ने डुमरपाली और अचानकपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ
खाद्य मंत्री भगत ने डुमरपाली और अचानकपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ

रायपुर । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत आज महासमुंद जिले के ग्राम डुमरपाली (ढांक) और अचानकपुर में नवीन धान खरीदी केंद्र का किया शुभारंभ किया। श्री भगत ने इस दौरान धान खरीदी केन्द्र में तराजू और कांटा-बांट का पूजा-अर्चना कर 11 नवीन धान खरीदी केंद्र सहित 149 केंद्रों में धान खरीदी की शुरूआत की। उन्होंने धान बेचने खरीदी केन्द्र आए किसानों को गुलाल टीका लगाकर स्वागत भी किया। मंत्री श्री भगत ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के लिए बड़ा दिन है। आज से किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने का सिलसिला शुरू हो गया है।

जिले के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में किसानों-ग्रामीणों की सुविधा के लिए बनाए गए धान खरीदी केन्द्रों से किसानों को धान विक्रय सहित भाड़ा आदि में काफी सहुलियत होगी। कार्यक्रम को संसदीय सचिव श्री विनोद चन्द्राकर ने भी सम्बोधित किया। धान खरीदी के पहले दिन अचानकपुर धान खरीदी केंद्र में सर्वप्रथम एक एकड़ भूमि स्वामी श्री देवकुमार ने 14 क्विंटल धान बेचा। वही डुमरपाली (ढांक) धान उपार्जन केंद्र में किसान देवनाथ ने 60 कट्टा धान का विक्रय किया। इस अवसर पर महासमुंद जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल सहित आस-पास के किसान उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *