दृष्टिबाधित युवती प्रीति ने राष्ट्रीय खेलों में परचम लहराया
दृष्टिबाधित युवती प्रीति ने राष्ट्रीय खेलों में परचम लहराया

गरियाबंद । साल की दृष्टी बाधित युवती जिले का नाम रोशन कर रही है। वे जिले की एकमात्र ऐसी दिव्यांग युवती है, जिन्होंने 2011-12 से लेकर अब तक पिछले 10 वर्षो से राष्ट्रीय पैरा एथिलेटिक्स और सिनियर राष्ट्रीय पैरा एथिलेटिक चैम्पीयनशीप में भाग लेकर दौड़, लम्बी कूद और गोला फेंक जैसे एथलेटिक्स में अनेको बार पदक हासिल किया है। जिले के फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बरभाठा की रहने वाली प्रीति यादव जन्म से ही दोनों आंखों से दृष्टिबाधित है। लेकिन हौसलों और अपने सपनों को पूरा करने की लगन उन्हें इस मुकाम तक ले आया। इस उपलब्धि में उनके कोच निरंजन साहू का भी योगदान है। बातचीत के दौरान उन्होनें गर्वित होकर बताया कि मैं वर्ष 2011-12 से राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में सम्मिलित होकर 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, लम्बी कूद में रजत पदक एवं गोला फेंक में कांस्य पदक जीती हूँ। वर्ष 2012-13 में राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में सम्मिलित होकर लम्बी कूद में रजत पदक, 200 मीटर दौड़ में रजत पदक, 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त हूँ।

वर्ष 2014-15 में पंन्द्रवा सिनीयर राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में सम्मिलित होकर 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। वर्ष 2015-16 में सोलहवां सिनीयर राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में सम्मिलित होकर 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया एवं लम्बी कूद में कांस्य पदक हासिल की। वर्ष 2016-17 में सत्रहवाँ सिनीयर राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में 800 मीटर दौड़ में शामिल हुई एवं वर्ष 2017-18 में अठारहवाँ सिनीयर राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में 200 मीटर दौड़ में भागीदारी निभायी एवं वर्ष 2020-21 में उन्नीसवाँ सिनीयर राष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक खेल चैम्पीयनशीप में सम्मिलित होकर गोला भेंक में भागीदारी निभायी हूँ।

उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि को देखते हुए मुझे खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ0ग0 शासन द्वारा वर्ष 2020-21 में शहीद पंकज विकम खेल सम्मान हेतु चयनित किया गया है। जिसे आगामी दिनों में खेल अलंकरण समारोह वर्ष 2020-21 में प्रदान किया जायेगा। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा कि इस तारतम्य में अंर्तराष्ट्रीय पैरा ऐथलेटिक चयनित खेल प्रतियोगिता वर्ष 2021-22 माह फरवरी में दुबई में होने वाले प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु अभ्यास कार्य प्रगति पर लाने हेतु चयनित किया गया है। अब वे  09 अक्टूबर 2021 से साई सेंटर बैंगलोर में रहकर अभ्यास करेगी।   सुश्री प्रीति यादव ने बताया कि वर्तमान में बी.ए. अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है तथा 02 वर्षीय  विशेष शिक्षा में डी.एड.दृष्टि बाधित/ब्रेल लिपि संबंधित में पूर्ण हो चुका है तथा भारतीय पूर्नवास परिषद् के पंजीकृत सदस्य है। विगत 07 वर्षों से फॉर्चून नेत्रहीन उच्चतर माध्यमिक विद्यायल, करमापटपर बागबाहरा खुर्द, में विषेश शिक्षिका के रूप में स्वैच्छिक मानदेय पर अपनी सेवाएं दे रही है।
सुश्री प्रीति यादव अपने कोच श्री निरंजन साहू के साथ कलेक्टर श्री निलेश क्षीरसागर से मिलकर अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने उनके साहस और हौसलों की तारिफ करते हुए उन्हें बधाई दी। कलेक्टर ने कहा कि जिले का नाम रोशन करने और उनकी उपलब्धियों को देखते हुए शासन की सुविधाओं का लाभ उन्हें दिया जायेगा। उन्हें भविष्य में होने वाले प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं भी दी है।