WhatsApp Group

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की दर नियंत्रण में है। विगत 26 जुलाई को प्रदेश के 26 जिलों में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे रही है। इन जिलों में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत से 0.81 प्रतिशत रही। बेमेतरा और कवर्धा जिले में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया।
26 जुलाई को प्रदेश की औसत संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत रही है। कुल 37 हजार 440 सैंपलों की जांच में 192 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। अभी राज्य के केवल दो जिलों बीजापुर और कांकेर में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से अधिक है। 26 जुलाई को बीजापुर में संक्रमण की दर 1.35 प्रतिशत और कांकेर में 1.6 प्रतिशत रही है।

इसे भी पढ़ें  राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए दिशा-निर्देश जारी

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *