मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सक्ती को नया राजस्व जिला बनाने की घोषणा से सक्ती वासियों,समीप के नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में हर्ष का माहौल है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के आगमन पर नगर पालिका सक्ती, ग्राम पंचायत कंचनपुर, ग्राम पंचायत डोड़की के सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों,पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, ऑटो चालक संघ के सदस्यों ने ऐतिहासिक स्वागत कर किया। डॉ. महंत ने खुली जीप में सवार होकर नगर भ्रमण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने सक्ती के नागरिकों को जिला बनने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
इसके पूर्व नगर के युवकों ने सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली का आयोजन कर सक्ती जिला बनाने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार नगर पालिका सक्ती क्षेत्र के चौक चौराहों में विधानसभा अध्यक्ष को लड्डू से तौलकर उनका आभार जताया। इस अवसर पर सक्ती नगर पालिका परिषद के पदाधिकारी, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता, व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी, आटो चालक संघ के पदाधिकारी, युवा संगठन के सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- रायपुर: छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर कड़ा पहरा; SUDA ने जारी किए सख्त निर्देश, लगेगा भारी जुर्माना
- छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की 518 प्राध्यापकों की अंतिम संशोधित वरिष्ठता सूची, रायपुर समेत प्रदेश भर में आदेश प्रभावी
- ‘धुरंधर’ ने रचा इतिहास: पुष्पा 2 को पछाड़ बनी भारत की सबसे बड़ी सिंगल लैंग्वेज फिल्म, छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में भी धूम
- बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप
- बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह
- बस्तर की कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, जल्द शुरू होगा रोमांचक सफर; देखें क्या है इसकी खासियत
- रायपुर मतदाता सूची: 5.11 लाख वोटरों के नाम कटने की तैयारी, कहीं आपका नाम तो नहीं? SIR प्रक्रिया तेज
- बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नारियल भूसे की आड़ में ले जा रहे थे ₹6 करोड़ का गांजा, ओडिशा से राजस्थान जा रहा था ट्रक
- गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर दिखेगा छत्तीसगढ़ का गौरव, जनजातीय वीर नायकों के ‘डिजिटल संग्रहालय’ की झांकी चयनित
- सूरजपुर में बाघ का शिकार: रक्षक ही बना भक्षक, महिला सरपंच और पति समेत 7 गिरफ्तार