WhatsApp Group

नारायणपुर। नक्सलियों ने आज विधायक चंदन कश्यप के काफिले पर हमला कर दिया। इस हमले में विधायक बाल-बाल बच गए, लेकिन मुठभेड़ के दौरान आईटीबीपी का एक जवान शिवकुमार मीणा शहीद हो गया। एएसपी नीरज चंद्राकर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि आमादई और शिव मंदिर के बीच मुख्य मार्ग में नक्सलियों ने विधायक चंदन कश्यप के काफिले पर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों को हमले का जवाब गोलियों से दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।

इसे भी पढ़ें  विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिले में पौधारोपण अभियान का शुभारंभ

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *