WhatsApp Group

बिलासपुर : कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
बिलासपुर : कलेक्टर ने फसल बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने आज कलेक्टोरेट परिसर से प्रधानमंत्री फसल बीमा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जिले में यह रथ फसल बीमा योजना के संबंध में किसानों को जागरूक करेगा। ज्ञात हो कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारत अमृत महोत्सव अभियान के तहत् फसल बीमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान 1 जुलाई से 7 जुलाई तक जिले में मनाया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य किसानों के बीच फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। इस अवसर पर कृषि विभाग के संयुक्त संचालक, उप संचालक श्री शशांक शिंदे, सहायक संचालक श्री अनिल कौशिक मौजूद थे।

उप संचालक कृषि ने बताया कि फसल बीमा सप्ताह का आयोजन जिले के सभी चार विकासखण्डों में किया जा रहा है। जिसमें किसान अपनी फसल का बीमा करा सकते हैं। आज विकासखण्ड बिल्हा के 9 सोसायटियों चकरभाठा, करार, सारधा, सेंवार, बिटकुली, बिल्हा, दगौरी, मुरकुटा एवं बरतौरी में रथ के माध्यम से किसानों को योजना के संबंध में जानकारी दी जाएगी। फसल बीमा रथ गांव-गांव जाकर फसल बीमा के बारे में किसानों के बीच जागरूकता लाने और किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़कर लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा। वर्ष 2021 के लिए जिले में आगामी 15 जुलाई तक फसल बीमा के लिए आवेदन किया जा सकता है। उप संचालक कृषि ने बताया कि ओलावृष्टि, भूसख्लन, बादल फटना, जलभराव, आकाशीय बिजली से फसल की क्षति एवं फसल कटाई के उपरांत आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाई हेतु रखी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम बारिश के कारण हुई क्षति पर फसल बीमा योजना का लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें  शासकीय उचित मूल्य दुकान इंद्रपुरी एवं भाठापारा के संचालन के लिए आवेदन 10 अगस्त तक आंमत्रित

ताज़ा बिलासपुर न्यूज़

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मौखिक बंटवारे से नहीं छिड़ेगा बेटियों का हक, पैतृक संपत्ति पर रहेगा समान अधिकार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (Bilaspur High Court) ने पैतृक संपत्ति में बेटियों की हिस्सेदारी को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि 20 दिसंबर 2004 से पहले का कोई भी ऐसा मौखिक बंटवारा, जिसका कोई ठोस प्रमाण न हो, बेटी के सहदायिक (Coparcenary) अधिकार को समाप्त नहीं कर…

बिलासपुर: ड्यूटी से गायब 10 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर गिरी गाज, CMHO डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल के औचक निरीक्षण से विभाग में हड़कंप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वास्थ्य विभाग के भीतर अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. शुभ्रा गढ़ेवाल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में जिला मलेरिया कार्यालय की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है, जहां अटेंडेंस लगाकर 10 कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। इस घटना के बाद…

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: महासमुंद में सांस्कृतिक रंगों का जश्न

बिलासपुर: PM आवास दिलाने के नाम पर जेवर ठगने वाले 3 शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया गिरोह

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की राशि दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। सिविल लाइंस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये ठग बाइक बदल-बदल कर शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों को अपना शिकार बनाते…

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला: सिज़ोफ्रेनिया छिपाने के आरोप में तलाक या विवाह रद्द नहीं

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अहम फैसला: सिज़ोफ्रेनिया छिपाने के आरोप में तलाक या विवाह रद्द नहीं छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए एक पति की याचिका खारिज कर दी है। पति ने अपनी पत्नी पर शादी से पहले सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर मानसिक बीमारी छिपाने का आरोप लगाते हुए विवाह रद्द करने और तलाक…

इसे भी पढ़ें  टीकाकरण कराकर समुदाय के प्रति जिम्मेदारी निभाएं : डॉ. महाजन

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सख्त रुख: बिलासपुर में बढ़ती चाकूबाजी पर चिंता

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बिलासपुर में बढ़ती चाकूबाजी पर सख्त रुख छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बिलासपुर शहर में तेज़ी से बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए गृह विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस जारी किया है और व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है।…

छत्तीसगढ़: 11 पुलिस अधिकारियों का बड़ा तबादला, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी!

छत्तीसगढ़: 11 पुलिस अधिकारियों का बड़ा तबादला, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी!छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला छत्तीसगढ़ सरकार ने हाल ही में राज्य पुलिस सेवा के 11 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। ये तबादले 14 अगस्त 2025 को जारी किए गए आदेश…