जल जीवन मिशन - Jal Jeevan Mission
जल जीवन मिशन - Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला स्वच्छता मिशन द्वारा जारी किया गया है।

रेट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना अंतर्गत विकासखण्ड मस्तूरी के ग्राम कुकुर्दीकला में 79.98 लाख रू., ग्राम मुड़पार (ट) में 127.97 लाख रू., लिमतरा में 198.46 लाख रू., चिल्हाटी में 120.53 लाख रू., ओखर में 114.23 लाख रू की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

इसी तरह विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम कुंआ में 92.45 लाख रू, मंगला पी. में 148.66 लाख रू., खम्हारडीह में 59.70 लाख रू., खुडियाडीह में 51.18 लाख रू., ग्राम कया में 102.39 लाख रू, बोड़सरा में 104.50 लाख रू, बेलटुकरी में 76.77 लाख रू, उरेली में 61.05 लाख रू, बंुदेला में 99.58 लाख रू,  कुंआपाली में 63.83 लाख रू, पिरैया में 101.89 लाख रू. झाल में 67.53 लाख रू, दुर्गडीह में 64.71 लाख रू, कनेरी में 60.11 लाख रू, गतौरी में 55.97 लाख रू, भरारी में 27.20 लाख रू, चकरभाटा में 160.15 लाख रू, नगोई में 108.46 लाख रू, मोहरा में 93.59 लाख रू, पौंसरा रेवधापारा में 129.90 लाख रू, लिम्हा में 151.45 लाख रू, मटियारी में 146.86 लाख रू के योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

विकासखण्ड तखतपुर के ग्राम घोंघाडीह 67.52 लाख रू, मोढें में 93.44 लाख रू, सम्बलपुरी में 103.05 लाख रू, समडील में 87.59 लाख रू, पेण्डरी में 95.40 लाख रू, इसी तरह विकासखण्ड कोटा के ग्राम चपोरा में 87.05 लाख रू, आमली में 158.78 लाख रू, रानीगांव में 169.29 लाख रू, पिपरतराई में 106.97 लाख रू, कलमीटार में 87.14 लाख के योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

कलेक्टर द्वारा इन सभी योजनाओं को समय सीमा में क्रियान्वित करने के निर्देश दिए गए है।