karan khan, ‘बेनाम बादशाह’ ‘जोहार छत्तीसगढ़’ और ‘दईहान’ के बीच मुकाबला रहा
karan khan, ‘बेनाम बादशाह’ ‘जोहार छत्तीसगढ़’ और ‘दईहान’ के बीच मुकाबला रहा

छत्तीसगढ़ी फिल्म के पितामह स्व. विजय कुमार पाण्डेय (निर्माता ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म घर-द्वार) की 78वीं जयंती के अवसर पर 23 दिसंबर को नवा रायपुर में स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह का आयोजन हुआ। नवा रायपुर सत्य सांई ऑडोटोरियम में आयोजित इस अवॉर्ड समारोह में मुख्य रूप से 2020 में रिलीज फिल्म ‘बेनाम बादशाह’, ‘जोहार छत्तीसगढ़’ और ‘दईहान’ के बीच मुकाबला रहा। स्मार्ट सिनेमा बेस्ट फिल्म का अवार्ड इस बार ‘बेनाम बादशाह’ को मिला और फिल्म के नायक करण खान को बेस्ट एक्टर और नायिका मुस्कान साहू को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

अतिथियों में स्व. विजय कुमार पाण्डेय के सुपुत्र जयप्रकाश पांडेय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के सदस्य अजय साहू, फिल्म निर्माता मोहन सुंदरानी, मनोज वर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह एवं अन्य कलाकारों उपस्थित रहे। पुरस्कृत बेस्ट अवॉर्डेड फिल्मों में बेस्ट फिल्म ‘बेनाम बादशाह’, बेस्ट एक्टर करण खान (फिल्म – बेनाम बादशाह), बेस्ट एक्ट्रेक्स मुस्कान साहू (फिल्म- बेनाम बादशाह), बेस्ट डायरेक्टर प्रणव झा (फिल्म-बेनाम बादशाह), बेस्ट विलेन अनिल शर्मा (फिल्म- जोहार छत्तीसगढ़), बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर देवेंद्र जांगड़े (फिल्म- जोहार छत्तीसगढ़), बेस्ट सपोर्टिंग जैकी भवसार (फिल्म-दईहान), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस सोनाली सहारे (फिल्म- जोहार छत्तीसगढ़), वेस्ट डेब्यू एक्टर, संयुक्त संदीप पाटिल (फिल्म- दईहान), रवि साहू (फिल्म- जोहार छत्तीसगढ़), बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (मेल) लॉरेंस फ्रांसिस (फिल्म बेनाम बादशाह), बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फीमेल)- अंजली ठाकुर (फिल्म- दईहान), बेस्ट कॉमेडियन- विपिन सोनवानी (फिल्म- वे नाम बादशाह), बेस्ट म्यूजिक (संयुक्त) श्याम हाजरा, तरूण गढ़पाले, गीत- महुआ झरे (फिल्म- बेनाम बादशाह), बेस्ट लिरिक्स – विष्णु कोठारी (फिल्म- बेनाम बादशाह), बेस्ट सिंगर (फीमेल) नमामि दत्ता, गीत-महुआ झरे (फिल्म-बेनाम बादशाह), बेस्ट स्टोरी राइटर प्रणय झा (फिल्म-बेनाम बादशाह), बेस्ट एडिटर-प्रीति सिंह (फिल्म बेनाम बादशाह), बेस्ट एक्शन- कुंडूतुरू (जोहार छत्तीसगढ़), बेस्ट कैमरामैन गौरव सदौरिया (फिल्म-बेनाम बादशाह), बेस्ट कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय (जोहार छत्तीसगढ़), बेस्ट विजुअल इफेक्ट-प्रवीण दास ( जोहार छत्तीसगढ़) बेस्ट आर्ट डायरेक्टर भूपेंद्र साहू (फिल्म-दईहान), बेस्ट ऑडियोग्राफर मिलन दास (फिल्म बेनाम बादशाह), बेस्ट मैकअॅप मैन-आशीष दास (फिल्म- बेनाम बादशाह), बेस्ट कॉस्टयूम डिजाईनर भूपेंद्र साहू (फिल्म दईहान), बेस्ट फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर-लाभांश तिवारी (फिल्म जोहार छत्तीसगढ़), बेस्ट सिनेमा हॉल (श्याम टॉकीज, रायपुर), बेस्ट फिल्म पोस्टर डिजाईन-मंडल ग्राफिक्स रायपुर, बेस्ट फिल्म पीआरओ- दिलीप नामपल्लीवार को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *