महासमुन्द :   बिहान बाजार में दिदीयों के द्वारा उत्पादित सामाग्री लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह
महासमुन्द : बिहान बाजार में दिदीयों के द्वारा उत्पादित सामाग्री लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह

महासमुन्द । जिला मुख्यालय महासमुन्द में आज लगाए गए एक दिवसीय बिहान बाजार में स्थानीय नागरिकों एवं आसपास से आएं ग्रामीणों ने बिहान दीदियों द्वारा हाथों से बनाई गई सामग्रियां खरीदी। इस बिहान बाजार में आर्टिफिशियल ज्वेलरी और सजावटी सामान के भी स्टॉल लगाए गए थे। जिनकी काफी मांग ग्राहकों में हुई। बिहान बाज़ार में विभिन्न सामग्रियों की नक़द 50000 रुपए की बिक्री और 1 लाख का आर्डर बिहान दीदियों को मिला। इसके अलावा छत्तीसगढ़ व्यंजन भी बिहान बाजार की विशेषता रही। स्व-सहायता समूह की महिलाएं लगाए गए विकासखण्ड स्तरीय बिहान बाजार में बिक्री से काफी खुश थी। इस बिहान बाजार में महासमुन्द विकासखण्ड से लगभग 20 समूह महिलाओं द्वारा अपने हाथों से बनी रसाई सामग्री से लेकर घरेलू सामग्री और सजावटी सामानों के स्टॉल लगाए थे।

इन समूह स्टॉलों से अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भी कार्यालय के उपयोग में आने वाले रोजमर्रा की सामग्री झाड़ू, साबुन, फिनॉयल, डिटर्जेंट पाउडर, हैंडवॉश, एलईडी बल्ब आदि सामग्री खरीदी। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने भी अपने जरूरत की सामग्री बिहान बाजार से खरीदी। समूह की महिलाओं का कहना है कि आज शुक्रवार होने के कारण स्थानीय बाजार (मार्केट) बंद होने से काफी लोग आए। बिहान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।  एक दिवसीय बिहान बाज़ार (मेला) का आयोजन आज जिला मुख्यालय के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में प्रात 11ः00 बजे से प्रारम्भ हुआ। बिहान बाजार का शुभारम्भ कलेक्टर श्री डोमन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, जनपद अध्यक्ष श्री यतेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, श्रीमती नोवीना जगत, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती अनिता रावटे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक, बिहान बाजार की दीदियां सहित आम नागरिक बड़ी संख्या में कोविड नियमों का पालन करते हुए उपस्थित हुए। 

कलेक्टर श्री सिंह सहित अतिथियों ने बिहान बाजार में लगाए गए सभी स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बिहान दीदियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों, मिठाईयों को चखा। बिहान समूह की दीदियों के द्वारा हस्तनिर्मित सामग्रियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न हस्तनिर्मित उत्पादों के निर्माण का भी प्रशिक्षण दिया गया तथा उनके द्वारा उत्पादित सामग्रियों की ऑनलाईन बिक्री की प्रक्रिया आदि के बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।  बिहान मेला में नागरिकों का प्रवेश निःशुल्क है। कोई भी व्यक्ति निर्धारित दर पर बिहान दीदियों द्वारा उत्पादित सामग्रियों को क्रय कर सकते है। बिहान मेला में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे बिहान दीदियों द्वारा निर्मित सामग्रियों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन करें तथा कोविड नियमों का पालन करें और मॉस्क का उपयोग अवश्य करें। शनिवार 13 नवम्बर को बागबाहरा और पिथौरा में एक दिवसीय बिहान बाज़ार आयोजित किया जाएगा। इसी तरह बसना में 14 नवम्बर एवं 15 नवम्बर को सरायपाली में बिहान मेला का अयोजन होगा। ज़िला स्तरीय बिहान बाज़ार ज़िला मुख्यालय महासमुंद में 17 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए।