WhatsApp Group

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की दी बधाई
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर मसीही समुदाय के लोगों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कामना की है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में श्री बघेल ने कहा है कि प्रभु यीशु ने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और कमजोर और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। श्री बघेल ने कहा कि यीशु के संदेश दीन-दुखियों की मदद और समाज के उत्थान के लिए अनुकरणीय हैं।

इसे भी पढ़ें  छत्तीसगढ़: 6 IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, निहारिका बारिक को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *