WhatsApp Group

ये खबर पढ़कर आपको बड़ा आश्चर्य होगा कि दुनिया में एक गांव ऐसा भी है, जहां की आबादी 2000 के आसपास है और हर शख्स के बैंक एकाउंट में एक करोड़ से ज्यादा रकम जमा है। जी हां, ये बिल्कुल सच है। मीडिया में आ रही रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि इस गांव में 5 स्टार होटलों जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। इतना ही नहीं इस गांव में बसने वालों को कार और विला भी दिया जाता है। लेकिन यदि आप गांव छोड़ते हैं तो ये सभी चीजें आपको वापस करनी होंगी। लेकिन जब इतनी सुविधाएं मौजूद हों तो भला कौन यहां से जाना चाहेगा। इसलिए यहां पर लोग शान से अपना जीवनयापन करते हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं यह गांव है चीन के जियांगसू राज्य में और इसका नाम वाक्शी है। इस गांव को सुपर विलेज कहा जाता है। गांव में 72 मंजिला स्काईस्कैपर, हेलीकॉप्टर टेक्सिस, थीम पार्क और लग्जरी विला हैं। इस गांव के बारे में कहा जाता है कि यहां करीब दो हजार लोगों की आबादी है। और यहां हर व्यक्ति के खाते में एक मिलियन युआन (एक करोड़ से ज्यादा) जमा है। गांव के अधिकतर घर एक जैसे हैं. बाहर से देखने में ये सभी किसी होटल की तरह लगते हैं।

इसे भी पढ़ें  राशिफल 27 नवंबर 2021

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *