WhatsApp Group

dhan crop, रबी मौसम में धान की फसल लेना रहेगा प्रतिबंधित
dhan crop, रबी मौसम में धान की फसल लेना रहेगा प्रतिबंधित

राजनांदगांव । कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक ली।

उन्होंने कहा कि रबी मौसम में धान की फसल लेना प्रतिबंधित रहेगा। धान के अलावा गेंहू, चना, मक्का एवं अन्य फसल ले सकते हैं। उन्होंने पेयजल विस्तार के लिए लगभग 25 प्रतिशत सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।

सिंचाई के लिए 3 हजार 643 हेक्टेयर में रबी फसल हेतु प्रस्तावित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि रेत उत्खनन के लिए यदि कोई अवैध तरीके से एनीकट खोलता है तो उस पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। इस अवसर पर 5 मध्यम परियोजना तथा 66 लघु जलाशय योजना के तहत जल की आपूर्ति प्रस्तावित किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन राजनांदगांव श्री जीडी रामटेके, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री एसएन पाण्डेय, बैराज संभाग डोंगरगांव श्री एसके सहारे, कार्यपालन अभियंता छुईखदान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें  राजनांदगांव की योगाचार्यियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धमाका! स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते!

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *