राजधानी की शराब दुकानों में अवैध अहातों का संचालन बदस्तूर जारी, विभाग मौन
राजधानी की शराब दुकानों में अवैध अहातों का संचालन बदस्तूर जारी, विभाग मौन

रायपुर। राजधानी रायपुर में विभाग के बिना निर्देश के अवैध अहातों का संचालन बदस्तूर जारी है। शराब दुकान से 50 मीटर के अंदर अहाता खोलना अवैध है, लेकिन इस नियम की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। राजधानी के कई शराब दुकानों के प्रांगण में ही अवैध अहाता संचालित हो रहे हैं। राजधानी रायपुर की ही बात करें तो तेलीबांधा, कचना, सड्डू, मोवा और फाफाडीह की शराब दुकानों के प्रांगण में ही अवैध अहातों का संचालन बेधड़क किया जा रहा है। अहातों को चलाने की अनुमति किनसे ली गई है, इसकी जानकारी संचालकों द्वारा नहीं दी जा रही है।

ज्ञात हो कि 7 मार्च 2020 में अहाता संचालन हेतु निविदा निकाली गई थी, जिसमें अहातों को निजी हाथों में देकर सुरक्षा निधि और किराये के रूप में करोड़ों का राजस्व आबकारी विभाग को प्राप्त होता, लेकिन किसी कारणवश निविदा की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पायी थी। अब इन अवैध अहातों से करोड़ों की वसूली हो रही है, किंतु ये राशि शासन को नहीं प्राप्त हो रहा है। इधर आबकारी अधिकारी कहना हैं कि अहाता संचालन हेतु कोई भी निर्देश जारी नहीं किया गया है। आखिर ये अवैध अहाते किसके संरक्षण में चल रहे हैं। क्या इन्हें राजनीतिक सरंक्षण मिला है?

इसे भी पढ़ें
‘मिट्टी की कला-कृति के माध्यम से बच्चों को नवीन शिक्षा‘

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *