राजनांदगांव : जिले में नगर पालिक निगम एवं सभी विकासखंड में लोकवाणी का श्रवण किया गया
राजनांदगांव : जिले में नगर पालिक निगम एवं सभी विकासखंड में लोकवाणी का श्रवण किया गया
  • राजीव गांधी किसान न्याय योजना का दायरा बढ़ाने से किसान होंगे लाभान्वित : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

राजनांदगांव 13 जून 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की रेडियो वार्ता लोकवाणी की 18वीं कड़ी को आज जिले के सभी विकासखंडों में जनसामान्य ने सुना। नगर पालिक निगम के टाऊन हाल में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तथा छुरिया विकासखंड के ग्राम साल्हेटोला, लाटमेटा, विकासखंड डोंगरगढ़, डोंगरगांव, अम्बागढ़ चौकी, मानपुर सहित विभिन्न स्थानों पर लोकवाणी सुना गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विस्तार के संबंध में प्रदेशवासियों से बातचीत की।

जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 1 लाख 65 हजार 275 किसानों को 450 करोड़ 26 लाख रूपए की प्राप्त हुई

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत जिले में किये जा रहे विशेष प्रयास बच्चों को सुपोषित बनाने की दिशा में किया जा रहा महत्वपूर्ण कार्य

छुरिया विकासखंड के ग्राम लाटमेटा के किसानों ने चौपाल में सुनी लोकवाणी
इसे भी पढ़ें
बलौदाबाजार: राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किश्त पाकर खुश हैं जिले के किसान