रायपुर । कृषि विभाग के जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। गत दिवस दल के औचक निरीक्षण के दौरान बिना अनुज्ञप्ति के उर्वरक विक्रय करते पाये जाने पर अभनपुर के दिव्यांशु कृषि केन्द्र ग्राम-अभनपुर तामासिवनी पर जब्ती की कार्यवाही की गई।
उप संचालक कृषि रायपुर श्री आर के कश्यप ने बताया कि विकासखंड अभनपुर ग्राम-तामासिवनी के ही मेसर्स जिज्ञासा कृषि केन्द्र, निशा क्रांप सांइस, शिव कुमार कृषि केन्द्र, पप्पू बीज भंडार, पूनम कृषि केन्द्र एवं विकासखंड धरसीवा के श्री गणेश एजेंसी ग्राम-कुरा, सर्वग्य कृषि केन्द्र कुरा, प्रयाग कृषि केन्द्र पंडरभट्ठा के विक्रय परिसर का निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का संधारण यथा स्कंध पंजी संधारित नहीं किये जाने, बिना केश मेमांे एवं कृषकों से बिना हस्ताक्षर लिये उर्वरक वितरण, पी.ओ.एस. मशीन का बंद होना, मासिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किये जाने एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं किये जाने पर स्पष्टीकरण जारी किया गया।
- रायपुर: राज्य सेवा से IAS बने 8 अधिकारियों की मुख्यमंत्री से भेंट, जमीनी चुनौतियों पर चर्चा
- सुकमा: 78 साल बाद गोगुंडा में जली बिजली, लाल आतंक के साये से बाहर निकला गांव
- रायपुर-खरोरा मार्ग पर यात्री बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 40 यात्री
- बस्तर पांडुम 2026: अमित शाह ने देखा जनजातीय गौरव, पर जमीनी स्तर पर कलाकारों को बाजार का इंतजार
- बिलासपुर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा: छत्तीसगढ़ ने जीता दोहरा स्वर्ण
- दुर्ग में इडली-डोसा बेचने वाले निकले शातिर चोर, 8 इलाकों में दी दबिश, 7 लाख का माल बरामद
- धमतरी, बलौदाबाजार और बिलासपुर में 4 नए रजिस्ट्री दफ्तर: अब नहीं काटने होंगे जिला मुख्यालय के चक्कर
- छत्तीसगढ़ का ‘स्पेस मिशन’: नवा रायपुर में खुला पहला अंतरिक्ष केंद्र, अब हर जिले में होंगे ‘अंतरिक्ष संगवारी’
- रायपुर में 37वीं फेडरेशन कप वॉलीबॉल शुरू, सीएम साय ने अंत तक देखा कांटे का मुकाबला
- जगदलपुर-दुर्ग इंटरसिटी: 6 साल से पटरी से उतरी उम्मीदें, बस्तर की जेब पर भारी पड़ रहा सफर