रायपुर  : मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कांकेर में फहराया तिरंगा : उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रायपुर : मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने कांकेर में फहराया तिरंगा : उत्साह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांकेर जिले के शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान के पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती भेंड़िया ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश का वाचन किया। जिला पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्दन कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।     

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का जनता के नाम संदेश वाचन करते हुए श्रीमती भंेड़िया ने कहा कि सत्य, अहिंसा, शांति, करूणा, संवेदनशीलता, गरीबों के आंसू पोंछना और कमजोर तबकों को शक्ति देना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। मात्र तीन वर्षों में लोगों को बड़े पैमाने पर व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र दिये हैं। नगरीय क्षेत्रों में भी वन अधिकार पत्र देने वाला अग्रणी राज्य हमारा छत्तीसगढ़ बन गया है। वन अधिकार की जमीनों पर धान उपजाने या वृक्ष लगाने वाले लोगों को भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना और मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना से जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़ में बीते दो वर्षों में एक हजार 173 करोड़ रूपये की लघु वनोपज खरीदी की गई है।

श्रीमती भेंड़िया ने कांकेर में फहराया तिरंगा, मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
श्रीमती भेंड़िया ने कांकेर में फहराया तिरंगा, मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

विगत एक वर्ष में 263 नये धान खरीदी केन्द्र खोले गये और 20 लाख 93 हजार किसानों से 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् इस वर्ष भी 05 हजार 703 करोड़ रूपये की राशि चार किश्तों में दी जाएगी। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् लगभग 10 लाख मजदूर भाई-बहनों को 06 हजार रूपये सालाना अनुदान सहायता दी जाएगी।

श्रीमती भेंड़िया ने कांकेर में फहराया तिरंगा, मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
श्रीमती भेंड़िया ने कांकेर में फहराया तिरंगा, मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

छत्तीसगढ़ राज्य में स्थानीय संसाधनों और परंपरागत कौशल को निखारकर जनता के आर्थिक-सामाजिक सशक्तीकरण के लिए ‘रजककार विकास बोर्ड’, लौह शिल्पकार विकास बोर्ड, तेलघानी विकास बोर्ड, चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड जैसे संस्थाओं का गठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना का विस्तार विकासखण्ड स्तर तक किया जाएगा। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान की तरह अब मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शंखनाद किया गया है। बस्तर फाइटर्स बटालियन के तहत् 02 हजार 800 नए पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि श्रीमती अनिला भेंड़िया द्वारा हर्ष एवं उमंग के प्रतीक गुब्बारे नील गगन में छोड़े गये। इस अवसर पर उन्होंने शहीद परिवारों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

श्रीमती भेंड़िया ने कांकेर में फहराया तिरंगा, मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
श्रीमती भेंड़िया ने कांकेर में फहराया तिरंगा, मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

श्रीमती भंेड़िया द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को विभागीय कार्य में विशेष योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नीतिन पोटाई, छत्तीसगढ़ राज्य पर्यटन मंडल के सदस्य नरेश ठाकुर, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।