मुख्यमंत्री ने डायबेटिक योगा पोस्टर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने डायबेटिक योगा पोस्टर का किया विमोचन

डायबेटिक योगा जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ 

रायपुर, 20 जून 2021

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की संध्या पर अपने निवास कार्यालय में डायबेटिक योगा पोस्टर का विमोचन करने के साथ ही योग के माध्यम से मधुमेह रोग की रोकथाम हेतु चिकित्सकों के समूह द्वारा संचालित किए जाने वाले जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। चिकित्सकों का यह समूह डॉक्टर श्री सत्यजीत साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुंचा था। डॉ. साहू एवं अन्य चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर डायबेटिक योगा जनजागरूकता अभियान के बारे विस्तार से जानकारी दी और डायबेटिक योगा पोस्टर के विमोचन आग्रह किया। 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने डॉ. सत्यजीत साहू के नेतृत्व में जनजागरूकता के लिए संचालित किए जाने वाले अभियान की सराहना की और इसके लिए उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी। डॉ. सत्यजीत ने बताया कि उनका अभियान एलियोपैथी और योग के संयमित प्रयोग पर आधारित है। उन्होंने कहा कि योग को अपनाकर डायबेटिक रोग के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित की जा सकती है। डायबेटिक मरीज नियमित रूप से योगाभ्यास करके इस पर नियंत्रण पा सकते हैं। डायबेटिक योगा ऐसे लोग जिन्हें भविष्य में डायबेटिक रोग होने की आशंका है अथवा जो लोग इस रोग से पीड़ित है, दोनों के लिए यह लाभप्रद है। इस अवसर पर डॉ. संगीता कौशिक, डॉ. भूमिसूता, डॉ. राहुल सूर, डॉ. सूरज दुबे एवं अन्य लोग मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें
राज्योत्सव 2021: मेले में उमड़ रहा जन सैलाब विभिन्न विभागों के स्टाल लुभा रहे हैं लोगों को