WhatsApp Group

रायपुर :  शरीर की सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए योग महत्वपूर्ण : डॉ. किरणमयी नायक
रायपुर : शरीर की सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए योग महत्वपूर्ण : डॉ. किरणमयी नायक

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने दी योग दिवस की बधाई-शुभकामनाएं

रायपुर, 21 जून 2021

 छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। डॉ. नायक ने कहा कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए योग महत्वपूर्ण है। इसकी साधना शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें आंतरिक और भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। 

डॉ. किरणमयी नायक ने कहा, योग और प्रायाणाम के माध्यम से सुबह का सूर्योदय जरूर देखें। स्वास्थ्य तन के लिए सुबह सूर्योदय के दर्शन और शरीर का व्यायाम बहुत जरुरी है। आज पूरे विश्व में कोरोना की दवा नहीं है ऐसे में शरीर के इम्यून सिस्टम को बनाये रखने के लिए योग बहुत आवश्यक है। डॉ. नायक ने कहा जब तक परिवार स्वस्थ्य नहीं होगा, प्रदेश और देश भी स्वस्थ्य नहीं हो सकता। उन्होंने प्रदेश की जनता से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें  हमारी सरकार किसानों के साथ : कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे