WhatsApp Group

रायपुर: होटल के पास नाले में बंदूकों की गोलियों का बड़ा जखीरा मिला, पुलिस में हड़कंप!
रायपुर: होटल के पास नाले में बंदूकों की गोलियों का बड़ा जखीरा मिला, पुलिस में हड़कंप!

रायपुर में होटल वीडब्ल्यू कैन्यन के सामने नाले में बंदूक की 70 गोलियाँ मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि ये गोलियाँ इंसास और एलएमजी जैसे राइफल में इस्तेमाल होती हैं।

तेलीबांधा पुलिस ने गोलियाँ को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम फुंडहर में होटल के सामने छोकरा नाले में मछली पकड़ने वाले बच्चों को एक बिनडोरी (पाउच) में और खुले हुए कुछ कारतूस मिले।

पुलिस मौके पर पहुंची और नाले से कुल 84 कारतूस और दो खाली खोखा बरामद किया गया।

बरामद कारतूस में 303 बोर, एमएमके, इंसास आदि के कारतूस शामिल हैं।

पुलिस जांच कर रही है कि ये आवाज़ी या अभ्यास किए जाने वाले कारतूस हैं या जिंदा कारतूस

बताया जा रहा है कि इन गोलियों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों द्वारा किया जाता है।

एसएलआर, एके-47, इंसास, थ्री नॉट थ्री इन बंदूकों की गोली बरामद हुई है।

इसे भी पढ़ें  Raipur : Chief Minister rewards Police personnel: Police team involved in safe rescue of businessman to receive an increment in salary

पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जांच जारी है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *