WhatsApp Group

cg-education-board
cg-education-board

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2021 के परीक्षा फल घोषित होने के बाद कुछ नियमित और स्वाध्यायी परीक्षार्थी केवल प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुपस्थित होने के कारण अनुत्तीर्ण हो गए। मंडल द्वारा ऐसे परीक्षार्थियों की प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षाएं संबंधित संस्था, केन्द्र 17 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित करने की अनुमति प्रदान की है।

परन्तु जो परीक्षार्थी सैद्धांतिक, प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं उन्हें पूरक परीक्षा 2021 में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त इस अवसर के बाद यदि कोई छात्र केवल प्रायोगिक, प्रायोजना परीक्षा में अनुपस्थित रहने के कारण अनुत्तीर्ण रह जाते हैं तो उसे आगामी अवसर मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 में दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें  रायगढ़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने की पहल