सहायक ग्रेड-3 की लिखित परीक्षा 16 जनवरी को
सहायक ग्रेड-3 की लिखित परीक्षा 16 जनवरी को

महासमुंद । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा 09 जनवरी 2022 को दो पालियो में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक 31 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगे। जिसमें 6849 परीक्षार्थी शामिल होंगे तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:45 बजे तक 25 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगे। जिसमें 5935 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया है। इनमें प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली मंे 15-15 परीक्षा केन्द्रों के लिए तहसीलदार श्री प्रेमलाल साहू, खेल अधिकारी श्री मनोज कुमार धृतलहरे एवं व्याख्याता श्री प्रमोद कुमार कन्नौजे को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार प्रथम एवं द्वितीय पाली में 09-10 परीक्षा केन्द्रों के लिए नायब तहसीलदार श्री सूरज बंछोर, उप संचालक मत्स्य श्री ओ.पी. मेहरा एवं जिला योजना अधिकारी श्री व्ही.पी. सिंग को तथा द्वितीय पाली में 7 केन्द्रों के लिए नायब तहसीलदार बागबाहरा सुश्री सुशीला साहू, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा श्री एच.आर. देवांगन एवं सहायक वि.खं शिक्षा अधिकारी श्री नितिन लहरे को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर ने निर्धारित परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने के लिए परिवहन अधिकारी, पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इनमें प्रथम एवं द्वितीय पाली में परीक्षा केन्द्र 2301 के लिए अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग महासमुंद, 2302 के लिए परियोजना अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद, 2303 के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड महामसुंद, 2304 के लिए जिला पंजीयक (राजस्व) महासमुंद, 2305 के लिए उप संचालक कृषि महासमुंद, 2306 के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक को, 2307 के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग महासमुंद, 2308 हेतु कार्यपालन अभियंता जल संसाधन महासमुंद, 2309 के लिए कार्यपालन अभियंता मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना महासमुंद, 2310 के लिए कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना महासमुंद, 2311 के लिए उप संचालक पशु चिकित्सक सेवायंे महासमुंद, 2312 के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, 2313 के लिए अनुविभागीय अधिकारी कोडार शीर्ष कार्य जल संसाधन, उप संभाग महासमुंद, 2314 के लिए खनिज अधिकारी महासमुंद, 2315 के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् महासमुंद को परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार परीक्षा केन्द्र 2316 के लिए श्रम पदाधिकारी, 2317 के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी, 2318 के लिए सहायक अभियंता गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) संभाग महासमुंद, 2319 के लिए कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड महासमुंद, 2320 के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला बाल विकास विभाग, 2321 के लिए जिला आबकारी अधिकारी, 2322 के लिए अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद, 2323 के लिए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, 2324 के लिए उप वनमंडलाधिकारी सामान्य वनमंडल, 2325 के लिए अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बागबाहरा, 2326 के लिए परिक्षेत्र अधिकारी (वन) बागबाहरा, 2327 के लिए अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन बागबाहरा, 2328 के लिए अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग बागबाहरा, 2329 के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् बागबाहरा एवं परीक्षा केन्द्र 2330 के लिए तहसीलदार पिथौरा एवं 2331 के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा को परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *